शादी का दिन सभी महिलाओं के लिए बहुत ही खास होता है, वे इस दिन को अपनी जिंदगी का सबसे सुंदर दिन बनाना चाहती हैं, लेकिन महिलाओं के साथ हो रहे दुर्व्यवहार और अपराध उन्हें पूरी तरह डरा देते हैं। कभी समाज की सभ्यता का डर दिखाकर, तो कभी लोकलाज व पुरुषों के वर्चस्व को दिखाकर सदा ही महिलाओं को चुप करा दिया जाता है। अक्सर महिलाएं अपने परिवार और समाज के डर से अपने ऊपर हुए हर जुर्म को बड़ी ही खामोशी के साथ छुपा लेती हैं और शायद यही वजह है कि, महिलाओं का अपमान और उन पर हाथ उठाना आम बात समझी जाती है, सोशल मीडिया पर आज ऐसा ही वीडियो सामने आया है। जिसमें एक दूल्हा शादी की रस्मों के बीच स्टेज पर दुल्हन सबके सामने थप्पड़ मार देता है।
In Uzbekistan, groom hit the bride right at the wedding in front if guests, relatives, families from both sides. Noone stopped him, noone to defend her.
Footage shows the couple participated in game, after which he hit her.
We need an @WomanTreaty urgently pic.twitter.com/rgjtc4qM2W
— Leila Nazgul Seiitbek💙💛🇰🇬🌻 (@l_seiitbek) June 12, 2022
शादी का वीडियो हुआ वायरल-
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो उज़्बेकिस्तान का बताया जा रहा है, जहां शादी की रस्में बड़े जोरों-शोरों के साथ की जा रही थीं। लेकिन अचानक से दूल्हा सरेआम दुल्हन को स्टेज पर जोरदार थप्पड़ मार देता है। ये इतनी जल्दी हुआ कि दुल्हन को कुछ भी समझ नहीं आया और शादी में आए सभी मेहमानों के होश उड़ गए। इस घटना के बाद दूल्हे पक्ष के लोग दूल्हे को सुनाने की बजाए उसकी इस हरकत पर जोर-जोर हंसते हुए नजर आते हैं। शादी की रस्मों में ऐसी बहुत सी रस्में होती है जिन्हे दूल्हा-दुल्हन एक साथ खेलते हैं और हारते जीतते है। इसी तरह की रस्म दूल्हा-दुल्हन के बीच खेली जा रही थी, जिसमें दूल्हा हार जाता है और दुल्हन की जीत होती है। जिसके बाद दूल्हा अपनी हार और दुल्हन की जीत पर गुस्सा होकर दुल्हन को सबके सामने एक थप्पड़ मार देता है। आश्चर्यजनक बात यह है कि, दूल्हे कि ऐसी हरकत पर उसे कोई कुछ नहीं बोलता। वहीं दुल्हन भी अपने लिए कुछ ना कर सकी।
यह भी पढ़ें: जापन में इस तरह से फोन को करते हैं Sanitize, देखिए वायरल वीडियो
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस वीडियो को @l_seiitbek अकाउंट के द्वारा साझा किया गया है। यह वीडियो महज़ 30 सेकंड का है, जिसे अभी तक 1.7 मिलियन बार देखा जा चुका है और 7 हजार से ज्यादा लोग इस वीडियो को लाइक भी कर चुके हैं। इस वीडियो को देखकर यूजर्स तरह-तरह की टिप्पणी कर रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर टिप्पणी करते हुए लिखा कि, इस तरह अपना गुस्सा भी जाहिर करने वालों के लिए सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं दुसरे यूजर्स ने लिखा कि, जीवन के सबसे खूबसूरत पल की शुरुआत इतनी बुरी है तो आगे का जीवन कैसा होगा। जबकि तीसरे यूज़र ने दुल्हन को सलाह देते हुए लिखा कि, दुल्हन को शादी तुरंत तोड़ देनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: Viral Video: ट्रांसफार्मर में लगा दिया म्यूज़िक सिस्टम, उसके बाद जो हुआ देखिए यहां