सोशल मीडिया पर आए दिन शादी के वीडियोज़ देखने को मिलते रहते हैं, कभी किसी शादी में दूल्हे और दुल्हन की एंट्री दिल जीत लेती है तो कभी उनका प्यार, वहीं दूसरी ओर बहुत सी शादी के वीडियोज़ ऐसे होते हैं जो लोगों को हैरान कर देते है या जिन्हें देखकर अपनी हंसी पर कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही एक वीडियो आज हम आपके लिए लाएं हैं, जिसमे शादी की रश्मों के बीच दूल्हा-दुल्हन में अचानक से ज़बरदस्त लड़ाई शुरु हो जाती है, ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है और जिसे देखने के बाद शायद आप भी अपनी हंसी पर कंट्रोल नहीं कर पाएंगे।
आप भी देखिए यह वीडियो-
Kalesh B/w Husband and Wife in marriage ceremony pic.twitter.com/bjypxtJzjt
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) December 13, 2022
इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे शादी की रस्में चल रही हैं, तभी स्टेज पर मौजूद दूल्हा दुल्हन को ज़बरदस्ती मिठाई खिलाता है, लेकिन दुल्हन को ये पसंद नही आता और देखते ही देखते दोनों के बीच की लड़ाई हथापाई तक पहुँच जाती है और दोनों आपस में बुरी तरह से लड़ने लगते हैं। वहां मौजूद लोग उनकी लड़ाई को रोकने का प्रयास करते हैं। वो दोनों इस तरह से लड़ाई कर रहे होते है जैसे कि वो जानी दुश्मन है। लोग इस वीडियो को देखकर खूब मज़े ले रहे हैं ।
गौर फरमाएं- Viral Video: स्कूल में लड़के ने राजस्थानी गाने पर ऐसा किया डांस, देखने वालों के होश उड़े
ये वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्वीटर पर शेयर किया गया है, ट्वीटर पर ये वीडियो @gharkekalesh नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। हालांकि ये वीडियो पुराना है पर एक बार फिर ये लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। इस वीडियो को अब तक 1 लाख से भी ज़्यादा बार देखा जा चुका है और इस वीडियो को अब तक हज़ारों लाइक्स भी मिल चुके हैं। इस वीडियो को देखने के बाद यूज़र्स तरह-तरह की प्रतीक्रियाएं दे रहे हैं।
यहा भी गौर फरमाएं- Viral Video: ज़बरदस्ती करने पर Costumers को वेट्रेस ने सिखाया सबक, देखकर हो जाएंगे हैरान