Vastu For Wall Clock: आज से ही नहीं बल्कि काफी समय से घरों में दीवार घड़ी टांगी जाती है। घरों में दीवार घड़ी शोभा बढ़ाती हैय़ घड़ी को अक्सर अच्छे समय से जोड़कर भी माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर घड़ी निरंतर चलती रहती है, तो जीवन भी इसी तरह से आगे बढ़ता रहता है। वहीं वास्तु शास्त्र के मुताबिक, इसमें घड़ी की दिशा को लेकर भी सुझाव दिए गए हैं। घड़ी को लेकर भी वास्तु शास्त्र में सलाह दी जाती है, कि इसे हमें किस दिशा में किस तरह और कहां टांगना चाहिए। वहीं घड़ी को घर की आर्थिक स्थिति से भी जोड़कर देखा जाता है, इसी के चलते आज हम आपको घड़ी किस दिशा में लगानी चाहिए, बताने वाले हैं।
घड़ी की सही दिशा-
वास्तु शास्त्र की मानें तो उत्तर, पूर्व और पश्चिम दिशा में घड़ी लगाना सही माना जाता है। लेकिन दक्षिण दिशा में घर टांगना अच्छा नहीं होता। इस दिशा में घड़ी टांगे जाने से आर्थिक दिक्कतें उत्पन्न होने लगती हैं और साथ ही इस बात का भी ध्यान रखना जरूरी है, कि पश्चिम दिशा में तभी घड़ी लगानी चाहिए, जब पूर्व और उत्तर दिशा में जगह ना हो।
कहां ना लगाएं घड़ी-
वही घर के द्वार पर या जिस जगह से घर में प्रवेश करते हैं, वहां खड़ी लगाने की सलाह नहीं दी जाती। घर के एंट्रेंस पर दरवाजे के ऊपर या घर के किसी भी दरवाजे के ऊपर घड़ी नहीं लगानी चाहिए। पलंग के पास या पलंग के ऊपर दीवार घड़ी लगाना अच्छा नहीं माना जाता।
कैसी घड़ी ना रखें-
इसके साथ ही घड़ी निरंतर चलती रहनी चाहिए, घड़ी को हमेशा आगे बढ़ते रहना चाहिए, जिसे आपके जीवन से जोड़कर देखा जाता है। इसी तरह घड़ी अगर बंद हो जाती है, तो आपकी जिंदगी में भी रुकावटें आनें लगती हैं। ऐसा कहा जाता है, कि घर में खराब, टूटी या बंद घड़ी नहीं रखनी चाहिए। खासकर टूटे कांच वाली घड़ी घर में न रखने की सलाह दी जाती है। इस बात का ध्यान रखना जरूरी है. की घड़ी को वक्त वक्त पर साफ किया जाना चाहिए।
घड़ी का आकार-
वास्तु शास्त्र की मानें, तो जिस घड़ी का आकार गोल होता है, वह घर के लिए अच्छी होती है। इसीलिए अलग-अलग आकार की घड़ी खरीदने के बजाय आपको सामान्य गोलाकार घड़ी खरीद कर दीवार पर लगानी चाहिए। घर की आर्थिक स्थिति को अच्छा रखने वाली घड़ी और जीवन को खुशहाली लाने वाली घड़ी का रंग वास्तु के मुताबिक हल्का स्लेटी, सफेद, आसमानी, हल्का हरा या क्रीम कलर का होना चाहिए।
ये भी पढ़ें- क्या है ओकरा वॉटर? ये अच्छी स्कीन और वज़न घटाने में करता है मदद? जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ
अच्छी और शुभ दिशा-
दीवार पर टांगने के लिए मैटेलिक रंग की घड़ी भी चुनी जा सकती है। पूर्व दिशा में जिस घड़ी को टांग रहे हैं, उसका लकड़ी की तरह भूरा रंग या गहरा हरा रंग भी चुना जा सकता है। घड़ी लगाने के लिए सबसे अच्छी और शुभ दिशा उत्तर, पूर्व मानी जाती है। इस दिशा में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वहीं घड़ी का मुंह पश्चिम दिशा की ओर होना चाहिए।
ये भी पढ़ें- जानें रतन टाटा के कामयाबी पाने वाले ये फॉर्मूले, जो बदल सकते हैं आपकी ज़िंदगी