किरण शर्मा
10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के परीक्षा के परिणाम आते ही छात्रों के मन में सबसे ज्यादा यह सवाल चलता है, कि अब वह आगे क्या करेंगे और किस क्षेत्र में अपना भविष्य बनाएंगे? आज के समय में अधिकतर छात्रों की रुचि इंजीनियरिंग की तरफ अधिक बढ़ रही है। जिसके लिए उन्हें JEE Mains और Advanced की परीक्षा देनी पड़ती है। कंप्यूटर साइंस में रुचि रखने वाले अधिकतर छात्र करना चुनते हैं। ऐसे में छात्रों के लिए यह सोचने में मुश्किल होती है, कि वह किस कॉलेज में दाखिला लें तो आज हम आपको बताएंगे भारत के कुछ इंजीनियरिंग कॉलेजों के बारे में-
1- आईआईटी मद्रास (IIT Madras)-
भारत में कंप्यूटर साइंस के लिए आईआईटी मद्रास को सबसे बेहतर विकल्प माना जाता है। ऐसे में कंप्यूटर साइंस में रुचि रखने वाले छात्र यहां दाखिला ले सकते हैं। जिसके लिए उन्हें 2 लाख 90 हजार रुपए की फीस देनी पड़ेगी हालांकि भारत के इस बेस्ट कॉलेज में केवल वही छात्र दाखिला ले पाता है जो JEE Advanced में अच्छी रैंक लाता हैं।
यह भी पढ़ें- Google से फ्री में करें यह कोर्स, घर बैठे कमाएं हजारों रुपए
2- आईआईटी बॉम्बे (IIT Bombay)
आईआईटी बॉम्बे भी कंप्यूटर साइंस के लिए प्रसिद्ध है इच्छुक छात्र यहां भी एडमिशन ले सकते है। यहां से कंप्यूटर साइंस का कोर्स करने के बाद प्लेसमेंट भी मिल जाता है। यहां साल भर की फीस 2 लाख 18 हजार रुपए है। इसके अलावा इससे संबंधित और जानकारी आप इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
3- आईआईटी कानपुर (IIT Kanpur)
JEE परीक्षा में अच्छे नंबर लाने वाले छात्र आईआईटी कानपुर
में भी दाखिला ले सकते है। यहां पर कंप्यूटर साइंस करने के लिए
1 साल की फीस 2 लाख 19 हजार रुपए हैं। हर साल हजारों बच्चे यहां दाखिला लेते हैं।
4- आईआईटी हैदराबाद (IIT Hyderabad)
आईआईटी हैदराबाद को भी कंप्यूटर साइंस के लिए बेस्ट माना जाता है यह तेलंगना में स्थित है। यहां पर एडमिशन लेने के लिए
साल भर की फीस 2 लाख 23 हज़ार रुपए है। यहां छात्रों को स्कॉलरशिप भी दी जाती है। जिससे संबंधित और जानकारी आप इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पता कर सकते हैं।
5- बिट्स पिलानी
राजस्थान स्थित बिट्स पिलानी से भी कंप्यूटर साइंस में बीटेक का कोर्स किया जा सकता है। यहां पर एक साल की फीस 2 लाख 57 हजार रुपए है। इस कोर्स से संबंधित और जानकारी आप इसकी साइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें-B.Ed करने पर प्राइवेट और सरकारी कॉलेज में कितनी लगती है फीस