आज हम आपके लिए एक ऐसा वीडियो लेकर आए हैं, जिसमें एक प्लेन में कुछ लोगों के बीच घमासान लड़ाई हो रही है। ऐसा बताया जा रहा है, कि ये फ्लाइट ऑस्ट्रेलिया जा रही थी, तभी उड़ान के समय कुछ लोगों के बीच हाथापाई हुई। जिसके बाद उन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया और इस लड़ाई के कारण फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग भी करवानी पड़ी।
Departing Cairns today..
Just someone trying to glass someone.
More fighting amongst themselves. Complete disregard for other passengers and the plane. I wonder if there were any consequences. #VoteNO 🇦🇺 #VoiceToParliament pic.twitter.com/v5iKWbWRtM
— Jet Ski Bandit (@fulovitboss) April 20, 2023
इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है, कि उसमें यात्रियों के एक समूह को गलियारे के पास खड़ा है। फुटेज में एक यात्री को उनके सिर के ऊपर एक कांच की बोतल पकड़े हुए देखा गया है, जाहिर तौर पर दूसरे यात्री को मारने के लिए। जब यह घटना हुई तब फ्लाइट को वापस जाना पड़ा जहां एक महिला पर आरोप लगाया गया था।
जानकारी के मुताबिक, एक महिला यात्री को हटा दिया गया और विमान पर अव्यवस्थित व्यवहार सामान्य हमले और केबिन क्रु द्वारा सुरक्षित निर्देशों का पालन ना का आरोप लगाया गया। जब फ्लाइट ने फिर से उड़ान भरी तो उसी समूह ने बहस छेड़ दी जिसके बाद लड़ाई हुई और एक खिड़की भी टूट गई।
एक बार जब विमान उत्तरी क्षेत्र के पूर्वी तट से आइलैंड पर लिआनगुरा में उतरा तो 3 यात्रियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक 23 वर्षीय व्यक्ति पर जानबूझकर दूसरों की सुरक्षा को खतरे में डालने, गंभीर हमला करने, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, सार्वजनिक स्थान पर असभ्य व्यवहार करने और घरेलू हिंसा के आदेश का उल्लंघन करने का आरोप भी लगाया।
गौर फरमाएं- Viral Video: बच्चे की अजीबोगरीब ज़िद्द देखकर हो जाएंगे हैरान
एक 23 वर्षीय महिला पर संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, जानबूझकर दूसरों की सुरक्षा को खतरे में डालने और सार्वजनिक स्थान पर अव्यवस्थित व्यवहार करने के आरोप लगाए गए। इन दोनों के अलावा एक 22 वर्षीय अन्य यात्री पर व्यवसायिक दवा की आपूर्ति, नशीली दवाओं के कब्जे, पुलिस के एक सदस्य को बाधित करने और प्रतिबंधित क्षेत्र में शराब रखने का आरोप लगाया गया था।
यहां भी गौर परमाएं- Viral Video: चलती ऑटो का बदल दिया टायर, देखकर हो जाएंगे हैरान