Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर ही यकीन नहीं होता और आप सोचते हैं, क्या ऐसा भी हो सकता है। ऐसा ही एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप खुद की आंखों पर यकीन नहीं कर पाएंगे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटा सा बच्चा अपनी पीठ पर एक मगरमच्छ को लटकाकर घूमता नजर आ रहा है।
harga diri si buaya langsung turun pic.twitter.com/xl3z1tlpHR
— 𝑹𝒂𝒏𝒅𝒐𝒎 𝑽𝒊𝒅𝒆𝒐 𝒐𝒏 𝑰𝒏𝒕𝒆𝒓𝒏𝒆𝒕 (@FunnyVideosID) February 16, 2023
इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है, कि बच्चा बिना किसी डर के अपनी पीठ पर मगरमच्छ को लेकर इधर-उधर घूम रहा है। जिसे देखकर ऐसा लग रहा है मानो वह मगरमच्छ उसका पालतू है। वैसे तो मगरमच्छ को बहुत खतरनाक और खूंखार जानवर माना जाता है, जो कि अपने शिकार को 2 मिनट में चीर देता है। लेकिन वायरल हो रहे इस वीडियो में बच्चा जिस तरह अपनी पीठ पर मगरमच्छ को बांधकर घूम रहा है। उसे देखकर हैरानी होना आम बात है, इस वीडियो में देखा जा सकता है, कि कैसे बच्चा मगरमच्छ के आगे के हाथों को अपनी ओर खींचता नजर आ रहा है और मगरमच्छ का बाकी का है उसकी पीठ पर है।
गौर फरमाएं- Viral Video: शख्स का अजीबोगरीब जुगाड़ देख हो जाओगे हैरान
ये वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर शेयर किया गया है ट्विटर पर यह वीडियो @FunnyVideosID नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक 3 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है और इस वीडियो को अब तक हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। इस वीडियो को देखने के बाद सभी यूजर्स तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई कह रहा है कि मगरमच्छ थक गया था और उसे मदद की जरूरत है। दूसरे यूजर ने कहा कि मगरमच्छ को अच्छा दोस्त मिल गया।
यहां भी गौर फरमाएं- Viral Video: भाईजान के गाने पर दादा जी ने किया गजब का डांस