Haryana News: हरियाणा में 18 मई को एक बार फिर से मौसम में बड़ा बदलाव होने की संभावना की जा रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 18 मई को मौसम विभाग की ओर से पूरे प्रदेश के लिए yellow alert जारी किया गया है। हरियाणा के कुछ जिलों में धूल भरी आंधी आने की संभावना है तो वहीं कुछ जिलों में गरज चमक के साथ हल्की बूंदा बांदी होने की संभावना की जा रही है। मौसम का यह बदलाव हरियाणा के सभी जिलों में देखने को मिलेगा।
यह भी पढ़ें: अंबाला के CHC अस्पताल में अनिल विज ने मारा छापा, 5 स्टाफ को किया सस्पेंड
16 मई से बदलेगा मौसम-
IMD चंडीगढ़ की ओर से जारी की गई बुलेटिन में यह चेतावनी दी गई है कि अगले 5 दिनों तक हरियाणा के अधिकतम तापमान में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। हरियाणा के लोगों को गर्मी ऐसे ही सताती रहेगी। 16 और 17 मई को प्रदेश के मौसम में थोड़ा बदलाव रहेगा। इस दौरान तेज हवाएं और हल्की-फुल्की बूंदाबांदी होने की आशंका है।
16 से 18 मई तक का मौसम-
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने यह बताया कि आमतौर पर हरियाणा के मौसम में 18 मई तक बदलाव रहने की संभावना है। 16 मई की दोपहर से आंधी चलने की संभावना है और कुछ स्थानों पर गरज बादल के साथ हल्की बारिश होने की भी आशंका है।
19 मई से होगी तापमान में बढ़ोतरी-
मौसम में बदलाव होने के कारण से राज्य में कुछ दिन के तापमान में गिरावट आने की आशंका है। लेकिन 19 मई से फिर से तापमान बढ़ेगा जिससे कि चिलचिलाती गर्मी शुरू हो जाएगी।
यह भी पढ़ें: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सिरसा में करेंगे 3 दिन का जनसंवाद