भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग ने इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कोच ग्रेग चैपल को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। वीरेंद्र सहवाग के इस खुलासे ने हर किसी को हैरान कर दिया है। वीरेंद्र सहवाग ने इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कोच पर आरोप लगाया है और यह कहा कि वह टीम इंडिया में अपने पसंद के खिलाड़यों को ही सबसे आगे रखते थे। इसके साथ ही वो अपने पसंद के खिलाड़ियों में और हम में काफी भेदभाव भी करते थे। साथ ही वीरेंद्र सहवाग ने ग्रेग चैपल पर यह आरोप भी लगाया कि उन्होंने सहवाग को कप्तानी के सपने दिखाकर टीम इंडिया से ही बाहर निकाल दिया था।
यह भी पढ़ें: इंडियन क्रिकेटर Ruturaj Gaikwad बंधे शादी के बंधन में
कप्तानी के सपने दिखा टीम इंडिया से किया बाहर-
सहवाग ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कोच ग्रेग चैपल ने आते ही ये कहा था कि वीरेंद्र सहवाग टीम के कप्तान बनेंगे। लेकिन फिर 2 महीने बाद कुछ ऐसा होता है की कप्तानी तो भूल ही जाओ। मुझे तो टीम इंडिया से ही बाहर निकल दिया गया। भारतीय कोच हो या फिर विदेशी कोच सभी अपने पसंदीदा खिलाड़यों को ही चुनते है। कुछ खिलड़ियों को ऐसा लगता था की विदेशी कोच उनके साथ पक्षपात नहीं करेगा लेकिन ऐसा नहीं था विदेशी कोच के भी अपने पसंदीदा खिलाड़ी होते है। विदेशी कोच भी नाम देखते है, चाहे तेंदुलकर हों, द्रविड़ हों, गांगुली हों या लक्ष्मण हों। अगर ग्रेग चैपल की बात करें तो उनके कोचिंग का कार्यकाल काफी विवादों में रहा था। ग्रेग चैपल और सौरव गांगुली के बीच भी विवाद हुआ था।
सहवाग की बल्लेबाजी-
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सहवाग ने 104 टेस्ट में 49.34 की औसत से 8586 रन बनाए जिसमें उन्होंने 23 शतक और 32 अर्धशतक जड़े थे। उनका सबसे बेस्ट स्कोर 319 रहा है। सहवाग ने अपने 251 वनडे क्रिकेट मैच में 8273 रन बनाए जिसमें उन्होंने15 शतक और 38 अर्धशतक का रिकॉर्ड बनाया। इंडियन क्रिकेट टीम के इतिहास में एक से बढ़कर एक बल्लेबाज आए और गए। लेकिन वीरेंद्र सहवाग कि बात ही अलग थी। सहवाग मैच की पहली गेंद से ही विपक्षी टीम की धुलाई करना शुरू कर देते थे। जब सहवाग मैदान में उतरते थे तो वह विपक्षी टीम के लिए खौफ बन जाते थे और जब गेंद थोड़े भी कमजोर पड़ते थे तो सहवाग गेंद को सीमा रेखा के ही पार भेज देते थे।
यह भी पढ़ें: WTC Final : जानिए रोहित शर्मा प्लेइंग इलेवन में किन खिलाड़ियों को करेंगे शामिल