जूली चौरसिया
JEE Advance AAT Result 2023: AAT (आर्किटेक्चर एप्टिट्यूड टेस्ट) 2023 की परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स के लिए एक अच्छी खबर आई है, इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) गुवाहाटी की ओर से आज यानी कि 24 जून को 2023 एग्जाम के रिजल्ट को जारी कर दिया जाएगा। रिजल्ट को उनके आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जारी किया जाएगा, एक बार जारी होने के बाद इस परीक्षा में शामिल हुए सभी कैंडिडेट इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं और उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।
ऑफिशियल अपडेट के मुताबिक रिजल्ट का लिंक-
21 जून को जेई एडवांस AAT 2023 एग्जाम का आयोजन देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। इसके आवेदन के लिए प्रक्रिया को 18 जून से लेकर 19 जून के बीच आयोजित किया गया था। ऑफिशियल अपडेट के मुताबिक रिजल्ट का लिंक आज शाम 5:00 बजे jeeadv.ac.in पर जारी कर दिया जाएगा, स्टूडेंट्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर अपने रिजल्ट को देख अथवा डाउनलोड कर सकते हैं-
ये भी पढ़ें- आप कैसे बन सकते हैं जिला अदालत के जज, क्या होती है सैलरी, यहां पाएं पूरी जानकारी
ऐसे देखें रिज़ल्ट-
आपको अपना रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले JEE की ऑफिशियल वेबसाइट du.ac.in पर जाना होगा, जिसके बाद आपको अधिसूचना लिंक पर क्लिक करना होगा, जिसमें लिखा है जेई एडवांस एएटी रिजल्ट 2023, इसके बाद यह आपको लॉगइन पेज पर ले जाएगा जहां आपको मांगे गए क्रेडेंशियल को दर्ज करना होगा, अब जेई एडवांस एएटी परिणाम 2023 को आप डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Higher Education के बिना भी कमाएं लाखों रुपए, बनाएं इन क्षेत्रों में करीयर