मानसून ने देश के कई राज्यों में दस्तक दे दी है, मानसून हिमाचल प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तराखंड और हरियाणा, पंजाब के साथ-साथ दिल्ली में भी पहुंच गया है। मानसून ने कई राज्यों में तबाही भी मचा दी है, रविवार को भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई जिसकी वजह से सड़कों पर वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई और कई जगहों पर जलभराव की स्थिति भी बन गई। हरियाणा और मुंबई के कई हिस्सों में जलभराव से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा, वहीं उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बादल फट गया और भूस्खलन से बाढ़ जैसे हालात बन गए, मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है
मौसम विभाग के द्वारा देश के कई राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और उसमें कहा गया है कि इन जगहों पर बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है।
Himachal Pradesh | Heavy rainfall in Mandi district leads to landslide on Chandigarh-Manali highway near 7 Mile; causes heavy traffic jam pic.twitter.com/GfFtAcR9O5
— ANI (@ANI) June 26, 2023
उत्तराखंड-
उत्तराखंड में रविवार को कई हिस्सों में भारी बारिश हुई, जिसकी वजह से बारिश से संबंधित घटनाओं में 2 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थिति की समीक्षा करने के लिए यहां आपदा नियंत्रण कक्ष का दौरा भी किया और चार धाम तीर्थ यात्रियों को मौसम की जानकारी लेने के बाद ही अपनी यात्रा को बढ़ाने की सलाह दी।
हिमाचल प्रदेश-
हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बादल फटने की वजह से बाढ़ आ गई, लगातार हो रही बारिश की वजह से मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग में बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं। रविवार को मंडी जिला पुलिस ने एक सार्वजनिक सूचना की घोषणा की, पिछले 24 घंटों में मंडी में व्यापक क्षति हुई है जिसकी वजह से जिले में अचानक आई बाढ़ में कई वाहन भी बह गए। पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश की वजह से मंडी से होकर जाने वाली व्यास नदी का जलस्तर बढ़ गया है, इस दौरान मंडी में 64.4 मिमी तक बारिश दर्ज की गई।
#WATCH | Himachal Pradesh | Flash flood witnessed in Bagi, Mandi following incessant heavy rainfall here. pic.twitter.com/EvWKyQefgG
— ANI (@ANI) June 25, 2023
दिल्ली-
दिल्ली में मानसून निर्धारित समय से 2 दिन पहले पहुंच गया, भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि मानसून की शुरुआत मुंबई और दिल्ली में एक ही दिन हुई थी, जो 21 जून 1961 के बाद पहली बार हुआ। दिल्ली में सोमवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, बुधवार (28) और गुरुवार (29) के लिए येलो अलर्ट है।
ये भी पढ़ें- 45 करोड़ रुपए की लागत से बना पुल नहीं झेल पाया पहली बारिश, 5 महीने पहले हुआ था उद्घाटन
हरियाणा और पंजाब-
इसके साथ ही हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में भी बारिश हुई, IMD के मुताबिक इन राज्यों में मानसून के और आगे बढ़ने की संभावना है। रविवार सुबह तक रोहतक, नारनौल, करनाल, अंबाला, भिवानी, गुरुग्राम, कुरुक्षेत्र और मोहाली में बारिश हुई, पंचकूला में एक महिला की कार नदी में बह गई, लेकिन दो स्थानीय लोगों की ने उसे बचा लिया।
#WATCH | Haryana | A woman’s car swept away due to a sudden excessive water flow in the river due to rain in Kharak Mangoli, Panchkula. The car was parked near the river. The woman had arrived here to offer prayers at a temple. She has been admitted to a hospital. Efforts to… pic.twitter.com/UlCcsuqNH1
— ANI (@ANI) June 25, 2023
हिमाचल प्रदेश में सड़कें बाधित-
भारी बारिश के चलते हिमाचल प्रदेश में सड़कें बाधित हो रही है, वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं और भूस्खलन भी हुआ पहाड़ी राज्य मंडी कांगड़ा और 16 जिलों में भी अचानक बाढ़ आने की संभावना है। मौसम कार्यालय ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें 26 और 25 जून को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश और तूफान के साथ बिजली गिरने का संकेत दिया है। इसके याथ ही 27 और 28 जून को आंधी के साथ बिजली गिरने के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है।
#WATCH | J&K: Flash flood in Harni Nallah witnessed due to heavy rainfall of Mendhar in Poonch. One person was rescued by people. pic.twitter.com/CeIfJDTHG2
— ANI (@ANI) June 25, 2023
असम में बाढ़ प्रभावित राज्य-
असम में बाढ़ प्रभावित राज्य के जिलों की संख्या घटकर 14 रह गई है, पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक ऐसे असम में स्थिति में मामूली सुधार के संकेत मिलते हैं। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि राज्य में कोई भी नदी उफान पर नहीं थी और प्रभावित लोगों की संख्या घटकर लगभग 2.70 लाख हो गई, हालांकि 24 घंटे में दौरान जिले में तीन तटबंध टूट गए।
ये भी पढ़ें-Indian Railways Accident: देश में फिर हुआ भीषण ट्रेन हादसा, पटरी से उतरी 12 बोगियां