सभी देशों के अपने अलग-अलग नियम होते हैं जिनका पालन वहां के लोगों करना जरूरी होता है। लेकिन कई देश में कुछ ऐसे इलाके भी होते हैं जिनमें देश के नियम से अलग कानून का पालन किया जाता है। कोई नहीं जानता कि उन्हें कब और किसने बनाया पर लोग परंपरा की तरह उसे मानते ही चले जाते हैं। ऐसा ही एक नियम ब्रिटेन के एक गांव में है इस गांव को बेहद कड़े नियमों वाला माना जाता है जिसे भूलकर भी यहां के लोग बदलते नहीं है।
गांव में सिर्फ एक ही दुकान-
वेंटवर्थ नाम के ब्रिटिश गांव को टस से मस न होने वाला गांव माना जाता है। गांव में बेहद ही अजीबोगरीब नियम है इसका पालन लोग इसलिए करते हैं जिससे वह यहां के आर्किटेक्चर को बचा सके और परंपराओं को आगे बढ़ा सकें। गांव में सिर्फ एक ही दुकान, दो पब, और एक ही रेस्टोरेंट है, यहां लोग बिल्कुल भी हड़बड़ी में नहीं रहते। गांव काफी खाली है और बेहद ही खूबसूरत है ऐसा ही यहां के लोगों को पसंद भी है यहां के लोग बदलाव पसंद नहीं करते।
घरों के मालिक नहीं-
इस गांव में लोग दूर-दूर से घूमने आते हैं लेकिन यहां बदलाव की कोई गुंजाइश नहीं है। गांव में ग्रीन डोर पॉलिसी का पालन किया जाता है यानी हर दरवाजा हरे रंग का होता है। गांव का संचालन एक ट्रस्ट द्वारा किया जाता है जो यहां कोई बदलाव नहीं करना चाहता। इसे वैसे ही रखना चाहता है जैसा यह हमेशा से है। गांव में 1400 लोग रहते हैं, 300 से ज्यादा सालों से ट्रस्ट के पास क्षेत्र के निर्णय लेने की शक्ति है। जिसकी वजह से यहां की संपत्तियों में उनका 95% स्वामित्व हो गया है, जबकि ग्रामीणों के पास वास्तव में अपने घर नहीं है। यानी वह उन घरों के मालिक नहीं है इसके बजाय वह किराएदार हैं और घरों के स्वामित्व का दावा करने में असमर्थ हैं। यहां जब किसी पूरे परिवार की मौत हो जाती है यानी ब्लडलाइन खत्म हो जाती है तो इसका किराया बढ़ा दिया जाता है।
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान में गिरी बिजली, संभलने का नहीं मिला मौका, इतने लोगों की मौत
घर में बदलाव के लिए प्रशासन की अनुमति-
यहां के घरों में रहने वाले लोग अगर अपने घर में कोई बदलाव करना चाहते हैं तो उसके लिए उन्हें प्रशासन की अनुमति लेनी होती है। एस्टेट के ग्राम प्रमुख अलेक्जेंडर ने उन संपत्तियों के बारे में बात की है जिन्हें देखकर समझ आता था कि वह वेंटवर्थ का हिस्सा हैं। क्योंकि उनके दरवाजे हरे होते थे, उन्होंने कहा कि जब आप वेंटवर्थ में ड्राइव करते हैं और देखते हैं कि सभी दरवाजे हरे हैं तो आपको पता चलता है कि यह गांव एक गांव है यह एक हेरिटेज का हिस्सा है।
ये भी पढ़ें- क्या होता अगर नहीं होता चांद, क्या कहता है विज्ञान, जानिए यहां