हरियाणा के कुछ राज्यों में परिवर्तनशील मौसम कायम है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 दिनों में हरियाणा के अलग-अलग जिलों में बारिश होगी। करवट लेते मौसम को देखकर मौसम विभाग में 25 से 27 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी देते हुए, कुछ क्षेत्रों में येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है।
इन क्षेत्रों में होगी बारिश-
हरियाणा में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। जिसे देखते हुए, विशेषज्ञों ने कुछ दिनों तक मानसून की सक्रियता कायम होने की संभावना जताई है। इसके चलते मौसम विभाग ने हरियाणा के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना भी बताइए। जिसके चलते हरियाणा के कुछ क्षेत्रों में यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून की सबसे ज्यादा सक्रियता उत्तर हरियाणा के जिलों में दिखाई देगी। हरियाणा के पंचकूला, पानीपत, करनाल और यमुनानगर में भारी बारिश होने का अनुमान है। वहीं जींद, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और कैथल सहित कुछ क्षेत्रों में अच्छी बारिश होने के आसार है। इसी कड़ी में हिसार, सिरसा, फतेहाबाद में हल्की बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
यह भी पढ़ें- Haryana में हुई हैवानियत की सारी हदें पार, कुरुक्षेत्र थाने के अंदर किशोरी से किया दुष्कर्म
मौसम में होते परिवर्तन को देखते हुए मौसम विभाग कोई भी खतरा मोल नहीं लेना चाहता। इसके साथ ही हरियाणा में सर्वाधिक तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस बोपानी और न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस अंबाला में दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें- Gurugram: महिला द्वारा पैसे ना देने पर कैब ड्राइवर ने बुलाई पुलिस, उसके बाद…