मीडिया की सुर्खियों में बना रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 हाल ही में अपने Grand finale को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है। इसके साथ ही बिग बॉस के विजेता के लिए अभी वोटिंग प्रक्रिया चल रही है। जिसमें लोग JioCinema ऐप पर जाकर वोटिंग कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, अभी वोटिंग में एल्विश यादव और फुकरा इंसान यानी अभिषेक मल्हार की शानदार टक्कर चल रही हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि बिग बॉस ओटीटी 2 के होस्ट सलमान खान की मेजबानी में बिग बॉस का ग्रैंड फिनाले 14 अगस्त यानी कल होगा।
बिग बॉस के फाइनलिस्ट एल्विश, अभिषेक, मनीषा, बेबिका, पूजा भट्ट है। 13 अगस्त की सुबह तक वोटिंग में एल्विश यादव ने अभिषेक मल्हार को 48 प्रतिशत वोटों से पछाड़ कर आगे चल रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, एल्विश यादव को 800,99,975 वोट मिले, जबकि अभिषेक मल्हन को 600,98,365 वोट
है। वहीं मनीषा रानी को 13,23,830 वोट मिले, जबकि बेबिका को 77,201 वोट मिले। अभिनेत्री पूजा भट्ट को सबसे कम 32,500 वोट मिले।
यह भी पढ़ें- Naagin सीरियल का ये सीजन था सबसे महंगा, एक्टर्स की फीस जानकार उड़ जाएंगे होश
Big Boss OTT 2 के होस्ट अभिनेता सलमान खान कर रहे हैं। जिसका JioCinema पर स्ट्रीम होता है। बिग बॉस के घर में एल्विश यादव सबसे चर्चित प्रतिभागी हैं। भले ही एल्विश यादव वाइल्ड कार्ड एंट्री है, लेकिन आज वह लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। एल्विश यादव के अंदाज लोगों को बेहद ही पसंद कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Indian Idol के पहले विनर Abheejit Sawant ने किया शानदार कमबैक