IndiGo Flight: मुंबई से रांची जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट में देर रात एक यात्री की तबीयत अचानक खराब हो गई। जिसके बाद फ्लाइट को इमरजेंसी में नागपुर लैंड कराया गया। लेकिन यात्री को हॉस्पिटल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। इसके बाद फ्लाइट को रांची के लिए भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक मुंबई से रांची जा रही इंडिगो की उड़ान में सवार एक व्यक्ति 62 साल के यात्री को उड़ान के बीच में ही खून की उल्टी होने के बाद मौत हो गई। किसी इमरजेंसी से निपटने के लिए नागपुर हवाई अड्डे पर तैनात के KIMS- किंग्सवे अस्पताल की मेडिकल टीम ने पहले उसे बचाया नहीं जा सका।
यात्री तपेदिक और क्रोनिक किडनी रोग से पीड़ित-
रात के करीब 8:00 बजे मुंबई से रांची के इंडिगो फ्लाइट में यात्री देवानंद तिवारी को खून की उल्टी होने लगी। अस्पताल की ओर से जारी एक प्रेस बयान में कहा गया है कि यात्री तपेदिक और क्रोनिक किडनी रोग से पीड़ित था। उसने विमान में बड़ी मात्रा में खून की उल्टी की और उसको मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। आगे की प्रक्रिया के लिए शव को सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है। जरूरी मेडिकल प्रक्रियाओं की मंजूरी के बाद इंडिगो फ्लाइट ने सफलतापूर्वक नागपुर से रांची तक अपनी यात्रा फिर से शुरू की।
ये भी पढ़ें- IMD ने हिमाचल समेत इन 7 राज्यों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट, इस राज्य में बाढ़ की संभावना
40 वर्ष के इंडिगो पायलट की मौत-
ध्यान देने वाली बात यह है कि एयरपोर्ट से किसी मरीज को मृत अवस्था में अस्पताल लाए जाने की यह दूसरी घटना है। पिछले हफ्ते भी 40 वर्ष के इंडिगो पायलट की मौत हो गई थी। जब हवाई अड्डे के सुरक्षा होल्डर एरिया के नागपुर में उड़ान की प्रतीक्षा कर रहा था। वहीं हाल ही में नागरिक विमानन महानिदेशालय ने उज़्बेकिस्तान के स्थान के ताशकंद के लिए इंडिगो की उड़ानों को मंजूरी दे दी है। एयरलाइन का कहना है कि ताशकंद के लिए 22 सितंबर से सेवाएं शुरू की जाएंगी। एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि DGCA ने 6 सितंबर को मंजूरी दे दी है। दिल्ली और ताशकंद के बीच हफ्ते में चार बार सीधी सेवाएं संचालित करेगी। यह एयरलाइंस का 31वां अंतरराष्ट्रीय गंतव्य होगा।
ये भी पढ़ें- नए रंग में पटरी पर उतरी Vande Bharat Train, अंदर भी किए गए कई बदलाव, देखें लिस्ट