हमारे शरीर में कोलेस्ट्रोल दो प्रकार का होता है एक गुड कोलेस्ट्रॉल दूसरा बैड कोलेस्ट्रॉल। गुड कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में हेल्स सेल्स को बनाने में मदद करता है। जबकि वहीं बेड कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में बिमारियों और हार्टअटैक के खतरे को बढ़ता है। कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखना बहुत जरूरी होता है, ताकि हम स्वस्थ जीवन जी सकें। इसके साथ अगर हम अपनी दिनचर्या के साथ खान-पान में भी बदलाव कर लें, तो आसानी से कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रख सकते है।
इन फलों से कोलेस्ट्रॉल रखेगा नियंत्रण में-
सेब-
ऐसा माना चाहता है कि अगर आप रोज एक सेब खाते हैं, तो आप बीमारियों से हमेशा दूर रहेंगे और कभी भी डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एक रिसर्च में यह सामने आया है कि सेब के अंदर बायोएक्टिव पॉलीफेनोल्स और फाइबर भर पूर मात्रा में होता है। जोकि शरीर के अंदर से बैड कोलेस्ट्रॉल क कम करता है।
अवोकाडो-
अवोकाडो एक बेहद ही हेल्दी फल है। इसके अंदर बेटा-सिटेस्टेरोल होता है जोकि कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण रखने में मदद करता है। लोग इसे अलग-अलग तरीके से खाना पंसद करते है।
खजूर-
रोजाना खजूर को खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। खजूर में फाइबर के साथ कई और न्यूट्रिएंट भरपूर मात्रा में मिलते हैं। जोकि बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं।
यह भी पढ़ें- सुबह के समय क्यों बढ़ जाता है ब्लड शुगर लेवल, यहां जानें कारण
खुबानी-
खुबानी के अंदर फाइबर, पोटैशियम और विटामिन सी का अच्छा खासा स्त्रोत होता है। जोकि कोलेस्ट्रोल को तो कम करता ही है इसके साथ ही हमारे स्कीन को भी हेल्दी रखता है।
यह भी पढ़ें- Jaundice होने पर पीले पड़ने लगते हैं ये अंग, जानिए कैसे करें बचाव