हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि को श्राद्ध पक्ष यानी पितृपक्ष की शुरूआत होती है। इसका समापन आश्विन माह की अमावस्या तिथि को होता है। साल 2023 में पितृ पक्ष की शुरुआत 29 सितंबर 2023 से होगी और 14 अक्टूबर 2023 तक रहेगी।श्राद्ध पक्ष के 16 दिनों में पितरों के पिंडदान और श्राद्ध कर्म किए जाते हैं। पितृपक्ष में ऐसी मान्यता है कि पितृपक्ष के दौरान पितर स्वयं धरती पर आकर हमें आशीर्वाद देते हैं। पितृपक्ष में पितर पशु-पक्षियों के माध्यम से हमारे निकट रहते हैं इसलिए इस दौरान लोग पशु पक्षियों को भोजन कराते हैं।
श्राद्ध पक्ष में पशु पक्षियों के लिए भोजन का अंश निकाला जाता है। ऐसा माना जाता है बिना भोजन के अंश के श्राद्ध कर्म पूरा नहीं होता।पितरों के निमित्त निकाले जाने वाले भोजन के इस 5 अंश को पंचबलि भी कहा जाता है।
कैसे निकाले पितरों का भोजन-
पितृ पक्ष में सबसे पहले पितरों को भोजन अर्पण करने के लिए कंडा जलाकर उसमें भोजन की तीन आहुति दी जाती हैं। जिसके बाद भोजन को अलग-अलग 5 अंशों में रखा जाता है यह भोजन गाय, कुत्ते, चींटी और देवताओं के लिए पत्तों पर निकाला जाता है। जबकि कौवे के लिए भूमि पर एक अंश रखा जाता है जिसके बाद पितरों से यह प्रार्थना की जाती हैं, कि वह अपना भोजन ग्रहण करें और हमें आशीर्वाद दें।
यह भी पढ़ें- Horoscope: जानें 4 सितंबर से 10 सितंबर तक क्या है आपका राशिफल
पितरों का भोजन है पंचतत्व से संबंधित-
पितृपक्ष में पितरों को नियत्मि भोजन अर्पण करने से ही श्राद्ध कर्म को पूरा माना जाता है, जो कि बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। पितरों को लेकर ऐसी मान्यता है कि पितृपक्ष के दौरान पितृ पशु पक्षियों के माध्यम से हमारे पास आते हैं और अपना भोजन ग्रहण करते हैं। इसीलिए पितरों को अर्पित करने वाले भोजन को पांच भागों यानी गाय, कुत्ता, चींटी, कौवे और देवताओं के लिए निकाला जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, कि भोजन के यह पांच अंश प्राकृतिक रूप से पांच तत्वों को अर्पित होते हैं। जिसके अनुसार, इसमें कुत्ते को जल का प्रतीक माना जाता है जबकि चींटी को अग्नि और कौए को वायु तत्व का प्रतीक माना जाता है। वहीं गाय को पृथ्वी का और देवताओं को आकाश का प्रतीक माना जाता है इसलिए यह कहा जाता है, कि यह पंचबलि या भोजन के 5 अंश पंच तत्व को समर्पित होते हैं।
यह भी पढ़ें- Sawan purnima 2023: बनेंगे बिगड़े सभी काम, बस कर ले ये उपाय
पितृपक्ष को ऐसे करें भोजन अर्पण घर में रहेंगी सुख समृद्धि, यहां जानें
Leave a comment
Leave a comment