भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का एक फनी वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं, इस वीडियो में बल्लेबाज विराट कोहली मैदान में वॉटर ब्वॉय बनकर एंट्री लेते हैं। विराट को ऐसा एंट्री लेता देखा सभी बड़े ही हैरान हो जाते हैं। दरसल, बांग्लादेश के खिलाफ एशिया कप 2023 के सुपर 4 मैच में विराट कोहल समेत पांच खिलाड़ियों को आराम दिया गया। जिसके बाद भारतीय प्लेइंग इलेवन में सूर्यकुमार यादव,मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर और प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी हुई और विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव,जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को इस मैच से आराम दिया गया।
Virat Kohli enjoying each and every moment on the field.
King Kohli – What a lovely character he is! pic.twitter.com/kDUh8aShMg
— CricketMAN2 (@ImTanujSingh) September 15, 2023
विराट ने ली वाटर ब्वॉय बनकरर मैदान में एंट्री-
यह मज़ेदार वीडियो बांग्लादेश के खिलाफ एशिया कप 2023 के सुपर 4 मैच का है। जिसमें भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ड्रिंक्स ब्रेक के बीच बड़े अतरंगी अंदाज में एंट्री करते हैं विराट कोहली की ऐसी एंट्री देख फैंस बड़े ही गजब के रिएक्शन देते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल होते वीडियो में विराट कोहली डगआउट से भारतीय टीम के खिलाड़ियों कोल्ड ड्रिंक देते हुए नज़र आते हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को फैंस का बेहद प्यार मिल रहा है।
The most expensive water boy in the history of cricket.🥵❣️ #ViratKohli pic.twitter.com/VC9Xkx2Sat
— Lokesh Saini🚩 (@LokeshVirat18K) September 15, 2023
यह भी पढ़ें- IND vs PAK: विराट-राहुल की जोड़ी ने जड़ा शतक, पाकिस्तान के सामने आई चुनौती
आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि विराट कोहली दुनिया के सबसे महान बल्लेबाजों में शामिल है। विराट कोहली के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में लगभग 25711 रन दर्ज हैं। जिसमें लगभग 77 शतक और 131 अर्धशतक शामिल है वहीं, विराट ने भारत के लिए वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 13027 रन बनाए,जिसमें 47 शतक और 65 और शतक शामिल है।
यह भी पढ़ें- Asia Cup 2023: बांग्लादेश के खिलाफ ये भारतीय Playing XI उतारेंगी मैदान में, यहां जानिए