अक्सर हम लोगों का विकएंड में यह सवाल रहता है कि क्या किया जाए और कहां जाएं। अगर आप दिल्ली के आसपास के इलाकों में रहते हैं तो आप वही आसपास जाकर आ सकते हैं। इससे होगा यह कि आप जल्दी भी पहुंच जाएंगे, घूम कर रिफ्रेश हो जाएंगे और जल्द ही लौट भी आएंगे। अब आप सोच रहे होंगे दिल्ली के आसपास के इलाकों में ऐसी कौन सी जगह है। जहां आप इतनी जल्दी जाकर लौट भी आएंगे, तो आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप दिल्ली के आसपास 300 किलोमीटर के अंदर ही ऐसे हिल स्टेशन है जहां आपको बेहतर महसूस होगा। इसके अलावा यहां आने जाने का खर्चा भी ज्यादा नहीं आएगा।
पौरी गढ़वाल-
उत्तराखंड की पौरी गढ़वाल में एक छावनी शहर है लैंसडाउन उत्तर भारत के सबसे शांत हिल स्टेशनों में से एक माना जाता है, जो ब्रिटिश काल से लोकप्रिय है। यह दिल्ली से 248 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है और यहां का मौसम बहुत ही सुखद होता है। घने ओक और देवदार के जंगलों से घिरा यह हिल स्टेशन पक्षियों को देखने, प्रकृति की गोद में आराम करने और अपना माइंड फ्रेश करने के लिए खास हैं।
मनमोहक कसौली-
दिल्ली से लगभग 290 किलोमीटर की दूरी पर मनमोहक कसौली हिमाचल प्रदेश के सोनल जिले में मौजूद है। यह कैंपिंग और शांत जगह मुगलों के लिए प्रसिद्ध है। यहां पूरे साल मौसम बहुत सुहावना रहता है। जिससे यह धूप से झूलसे दिल्ली वासियों के लिए एक टर्मिनस बना है।
भीमताल-
दिल्ली से 296 किलोमीटर की दूरी पर भीमताल है। यह सुंदर-सुंदर झीलों का एक शहर है और यहां आप बोटिंग कर सकते हैं। इसके अलावा आप आसपास के मंदिरों में भी जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- आखिर क्यों पांच दिनों के लिए बंद होंगे नोएडा के स्कूल, जानें यहां
खूबसूरत वादियों का मजा-
दिल्ली से मसूरी 279 किलोमीटर की दूरी पर है। आप यहां घूमने जा सकते हैं और खिलखिलाती धूप के साथ खूबसूरत वादियों का भी मजा ले सकते हैं। यहां आपको अंग्रेजों के जमाने की कई चीजें भी देखने को मिल जाएंगी।
हनुमानगढ़ और क्वेश्चन देवी दर्शन-
नैनीताल दिल्ली से 287 किलोमीटर की दूरी पर है, जहां वीकेंड पर घूमने जा सकते हैं। यहां कई सारे ताल और कई बाजार भी हैं। यहां आप शॉपिंग कर सकते हैं, इसके अलावा आप नैना देवी, फिर हनुमानगढ़ और क्वेश्चन देवी दर्शन के लिए जा सकते हैं, तो वीकेंड की छुट्टियों पर घर ना बैठे इन जगहों पर घूम कर अपने मन को रिफ्रेश करें।
ये भी पढ़ें- क्या है महिला आरक्षण बिल? जिसे कैबिनेट की बैठक में मिली मंज़ूरी