Junk Food: आज के समय में बहुत से बच्चे घर का खाना खाना पसंद नहीं करते,वह घर का खाना देखकर ही मुंह नाक सिकोड़ने लगते हैं। लेकिन जैसे ही उन्हें बाहर का जंक फूड दिया जाता है, तो वह खुश हो जाते हैं। उनकी खुशी के चलते बहुत से माता-पिता उन्हें जंक फूड खाने के लिए देते हैं। जैसे किसी बच्चे को खुश करने के लिए बच्चे को आइसक्रीम खिला दी जाती है। हालांकि यह उनके स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक हो सकता है। इसके बावजूद भी बच्चों को जंक फूड काफी पसंद आता है। आमतौर पर स्वाद और रंगों की वजह से बच्चे फास्ट फूड की और आकर्षित हो जाते हैं।
लेकिन वह अपने स्वास्थ्य की पर होने वाली बुराइयों को नहीं समझ पाते। जंग फुड में फाइबर, प्रोटीन, विटामिन जैसे आवश्यक पोषक तत्व कम होते हैं और चीनी और वसा ज्यादा मात्रा में पाई जाती है। इसीलिए बच्चों को ज्यादा जंक फूड देने से उनकी प्रतिरोध में बाधा आती है और पेट की समस्याएं, नींद की कमी जैसी परेशानी होने लगती है। आज के समय में बहुत से ऐसे जंक फूड है जिनसे बच्चों को दूर रखना चाहिए।
नूडल्स-

सबसे पहले बात करें नूडल्स की जो झटपट तैयार हो जाते हैं। नाश्ते में जल्दी तैयार होने वाले नूडल्स को बहुत से लोग खाते हैं। इस नूडल में बहुत ज्यादा मात्रा में सोडियम पाया जाता है और पोषक मूल्य बहुत कम होते हैं। जिससे कि हृदय रोग और मोटापे का खतरा बढ़ जाता है और मेटाबॉलिक सिंड्रोम हो सकता है।
मीठे नाश्ते-
इसके साथ ही बच्चों को ज्यादा मीठा भी नहीं खिलाना चाहिए। मीठे नाश्ते के अनाज में मिलाई गई, चीनी बच्चों के स्वास्थ्य को काफी हद तक खराब करती है। इससे ज्यादा मात्रा में खाने से कैलोरी बढ़ जाती है। जिससे वजन बढ़ता है हृदय रोग और मधुमेह जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
तले हुए चिप्स-
आज के समय में बहुत सी तले हुए चिप्स खाने को मिलते हैं, जो बच्चों को काफी पसंद आते हैं। लेकिन इन चिप्स को खाने से बच्चों के वजन बढ़ने और मोटापे का खतरा रहता है। क्योंकि आलू के चिप्स में वसा, सोडियम और कैलोरी होती है, जो की बहुत सी स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है।
कैंडी-

किसी भी बच्चे के चेहरे पर कैंडी देखकर खुशी आ जाती है। जिसके चलते माता-पिता उन्हें कैंडी खाने के लिए देते हैं। लेकिन इसमें चीनी की मात्रा बहुत ज्यादा पाई जाती है, जो आमतौर पर मुंह की समस्या जैसे कैविटीज, दांत में दर्द का कारण बन सकती है। इसमें ज्यादा चीनी, कृत्रिम रसायन और कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है, जो कि वजन बढ़ने जैसी बीमारियों को बढ़ावा देती है।
ये भी पढ़ें- गर्मियों में आंवला खाने से होते हैं जबरदस्त फायदे, इन टेस्टी तरीकों से खा सकते हैं आप
बर्गर-
इसके अलावा आज के समय में बच्चों को बर्गर बहुत पसंद आता है। बच्चों के साथ ही बड़ों को भी काफी पसंद आता है। लेकिन बच्चों के लिए यह खतरनाक हो सकता है। इसमें बहुत ज्यादा कैलोरी पाई जाती है, वसा और हाइड्रेट की मात्रा भी ज्यादा होती है, जो कि लंबे समय तक शरीर को नुकसान पहुंचाती है।
पिज्ज़ा-
वहीं आज के समय में पिज्ज़ा हर बच्चा का खाने की जिद करता है। जिस पर पनीर और सॉस की लेयर डाली होती है। इसमें उच्च मात्रा में कैलोरी पाई जाती है। उच्च मात्रा में सोडियम की परत अतिरिक्त चीनी और कुछ टॉपिक भी होते हैं, जो कि बच्चों के सेहत के लिए काफी हानिकारक होते हैं। इससे बच्चों के पेट दर्द जैसी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
ये भी पढ़ें- सावधान! आप भी देते बच्चों को चाय या कॉफी, हो सकती है बड़ी परेशानी, यहां जानें साइड इफेक्ट्स