Business Idea: इलायची एक ऐसा मसाला है जिसका बहुत सी चीजों में इस्तेमाल किया जाता है। यह मुख्य रूप से पेय पदार्थ, भोजन, कन्फेक्शनरी और मिठाइयों में अच्छी सुगंध के लिए जाना जाता है। इसके अलावा इसमें बहुत से औषधीय गुण भी पाए जाते हैं। जिसकी वजह से भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में इसकी डिमांड काफी रहती है। ऐसे में आप अगर आप खेती करके फायदा लाभ कमाना चाहते हैं, तो आप इलायची की खेती कर सकते हैं। भारत में बड़े पैमाने पर इसकी खेती होती है और यह मुख्य रूप से कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल आदि राज्यों में उगाई जाती है। हालांकि यूपी, बिहार के कई किसानों ने भी इसकी खेती का प्रयोग किया है। आप इसे कैसे शुरू कर सकते हैं आईए जानते हैं-
दोमट मिट्टी की जरूरत-
इलायची की अच्छी फसल के लिए आपको दोमट मिट्टी की जरूरत होगी। लेटराइट मिट्टी और काली मिट्टी में भी इसकी खेती हो सकती है। इलायची के खेत में जल निकासी की अच्छी व्यवस्था जरूर होनी चाहिए। इसके अलावा इलायची की खेती के लिए 10 से 15 डिग्री का तापमान बेहतर माना जाता है। इलायची की खेती शुरू करने के लिए आपको बारिश का मौसम चुनना चाहिए। जुलाई के महीने में आप खेतों में इलायची के पौधे लगा सकते हैं। इस समय बारिश होने की वजह से सिंचाई की जरूरत कम पड़ती है। इसके पौधों को हमेशा छाया में ही लगाना चाहिए। तेज धूप गर्मी की वजह से इसकी पैदावार पर बुरा असर हो सकता है।
ये भी पढ़ें- आर्थिक तंगी से हैं परेशान? ये आदतें बनाएंगी आपको धनवान
कीमत 1100 से 2000 रुपए प्रति किलो-
इसके पौधे के बीच एक से दो फीट की दूरी होनी जरूरी है। इलायची के पौधे को तैयार होने में 3 से 4 साल का समय लगता है। प्रति हेक्टेयर 135 से 150 किलोग्राम तक इलायची की पैदावार की जा सकती है। जिसे कटाई के बाद कई दिनों तक धूप में सुखाया जाता है। 18 से 24 घंटे गर्म तापमान पर उसे सूखाने के बाद तार की जाल से रगड़ा जाता है। फिर उसके बाद आकार और रंग के मुताबिक इसे छाटा जाता है। मार्केट में इलायची की बिक्री 1100 से 2000 रुपए प्रति किलो होती है। इसी तरह से आप इसकी खेती से लाखों की कमाई कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Business Idea: कभी नहीं घटती इस पेड़ की मांग, होती है लाखों की कमाई