राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा के खिलाफ असम में एक केस दर्ज किया गया है। आरोप यह है की यात्रा के लिए पहले से जो रूट तय किए गए थे, उस पर नहीं बल्कि दूसरे रोड पर यात्रा को निकाला गया है। पुलिस का कहना है कि असम के जोरहाट शहर में हनुमत मार्ग के बजाय दूसरे रास्ते से जाने के आरोप में भारत जोड़ो ने यात्रा और उसके मुख्य आयोजन के खिलाफ बृहस्पतिवार को प्राथमिक की दर्ज की गई। पुलिस के मुताबिक का कहना है कि यात्रा अधिकारी ने बताया की यात्रा को के बी रोड की ओर से जाने की अनुमति थी। उनका कहना है कि कब मार्ग से जाने की बजाय यह शहर में अन्य मार्ग से चली गई। जिससे क्षेत्र में अराजक की स्थिति पैदा हुई। अचानक भीड़ की वजह से कुछ लोग गिर गए और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
घटना का संज्ञान-
घटना का संज्ञान लेते हुए यात्रा और उसके मुख्य आयोजन के खिलाफ जोरहाट सदर थाने में प्राथमिकी की दर्ज की गई है। अधिकारी के मुताबिक, प्राथमिकी में यह उल्लेख किया गया है की यात्रा ने जिला प्रशासन के नियमों का पालन नहीं किया और उसने सड़क सुरक्षा नियमों का भी उल्लंघन किया है। संपर्क करने पर विपक्ष के नेता देवव्रत से ने कहा कि प्राथमिक यात्रा के यात्रा को रोकने के लिए एक चाल है। उनका कहना है कि पीडब्ल्यूडी पॉइंट पर यातायात मार्ग परिवर्तन के लिए पुलिस तैनात नहीं थी। निश्चित मार्ग बहुत छोटा था और हमारे साथ बहुत ज्यादा भीड़ थी।
यात्रा 17 जिलों में 883 किलोमीटर का सफर तय-
जिसकी वजह से हमने बस को कुछ मीटर के लिए दूसरे रास्ते पर ले लिया। यात्रा को पहले दिन मिली सफलता से हेमंत बिस्वा डर गए हैं और अब वह इस यात्रा को पटरी से उतारने की योजना बना रहे हैं। भारत जोड़ो न्याय यात्रा का असम वाला हिस्सा 25 जनवरी को तक जारी रहने वाला है। यह यात्रा 17 जिलों में 883 किलोमीटर का सफर तय करने वाली है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई और 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी।
असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा-
इसके अलावा असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा ने भी रूट के लेकर चेतावनी दी थी। उनका कहना है कि हमने कहा है कि शहरों के अंदर से नहीं जाना है। मेडिकल कॉलेज और नर्सिंग होम है, ऐसे में जो भी वैकल्पिक रास्ता मांगा जाएगा, इसकी अनुमति होगीय़ लेकिन अगर शहर के अंदर जाने की जिद की जाएगी, तो हम पुलिस व्यवस्था नहीं करेंगे। मैं केस दर्ज कर लूंगा और बाद में 2 से 3 महीने की सुनवाई के बाद हम गिरफ्तार कर लेंगे। भारत जोड़ो न्याय यात्रा नागालैंड के बाद असम में पहुंची है।
ये भी पढ़ें- Pran Pratistha: 22 जनवरी को इन राज्यों में होगी सरकारी छुट्टी, मनाई जाएगी दिवाली
राहुल गांधी-
इस दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शिवसागर जिले में दावा किया कि देश में शायद सबसे भ्रष्ट सरकार और सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री इस राज्य में ही मौजूद है। वहीं राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि “असम पहुंचकर हमें उतना ही प्यार मिला है, जितना मणिपुर और नागालैंड से हमारी यात्रा का लक्ष्य आपकी पीड़ा, आपके मुद्दों और आपके साथ हो रहे अन्याय को करीब से समझना है।
ये भी पढ़ें- Ram Mandir पर भूकंप और बाढ़ का भी नहीं कोई होगा असर, यहां खासियत