Ramlala Pran Pratistha: भगवान राम की पूजा का सनातन धर्म विशेष महत्व माना जाता है और कहा जाता है कि नियमित रूप से राम दरबार की पूजा करने से घर परिवार पर कभी भी कोई संकट नहीं आता। 22 जनवरी को श्री राम की पूजा के लिए काफी शुभ माना गया है, तभी तो इस दिन अयोध्या राम जन्म भूमि मंदिर में रामलीला का प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। अभिजीत मुहूर्त में 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला के प्रतिमा की स्थापना होगी। इस दौरान आप घर में राम जी की पूजा कर सकते हैं। इस दिन श्री राम पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त दोपहर 12:16 से 12:59 बजे तक रहेगा। आप घर पर पूजा कैसे कर सकते हैं आईए जानते हैं विधि-
पूजा की विधी-
प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन यानी की 22 जनवरी को आप सुबह जल्दी उठकर पानी में गंगाजल डालकर स्नान करें, उसके बाद से विधि विधान से पूजा व्रत का संकल्प लें, फिर घर को अच्छे से साफ करें, जिस स्थान पर भगवान राम की तस्वीर है या राम दरबार रखा है उसे जगह को गंगाजल से पवित्र करें, लकड़ी का पटला बिछाकर उस पर लाल वस्त्र बिछाएं, भगवान राम की मूर्ति को राखें, राम दरबार या भगवान राम के प्रतिमा के साथ कलश स्थापित करें।
सबसे पहले भगवान राम का कुमकुम से तिलक करें, उसके बाद राम जी की प्रतिमा के समक्ष गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाएं और भगवान को फूलों का हार पहनाएं, फिर अबीर, गुलाल, रोली आदि राम को अर्पित करें। भगवान को पान चढ़ाएं और उसके साथ मन ही मन भगवान राम के नाम का जाप भी करें, आखिर में रामलालों को केसरिया खीर का भोग लगाएं, इस तरह पूजा करने के बाद रामलाल की आरती करें।
ये भी पढ़ें- Astro Tips: जीवन में सफलता पाने के लिए जल्द बदले अपनी ये आदतें, यहां जानें
राम जी की पूजा से मोक्ष की प्राप्ति-
मान्यता के मुताबिक, घर में राम की पूजा करने से हमेशा सुख समृद्धि बनी रहती है। जिस घर में राम नाम का जाप होता है, वहां कोई संकट नहीं आता। इतना ही नहीं हर रोज राम जी की पूजा करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। 28 जनवरी के दिन भारतवर्ष के लिए ऐतिहासिक होने वाला है, जिसका सभी भक्तों को इंतजार है। आखिरकार वह दिन जल्दी आ ही गया। जब वैदिक राम मंदिर में रामलला की स्थापना होगी। इस समय अगर आप अयोध्या नहीं जा पा रहे हैं तो आप घर पर ही इस विधि के साथ भगवान राम की पूजा कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Sankashti Chaturthi Vrat: बच्चों के जीवन से संकट को दूर करता है ये व्रत, यहां जानें व्रत विधि