Ayodhya Ram Mandir: पूरे देश में आज रामलला की स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। देशभर में राम मंदिर की एक अलग लहर दिखाई दी जहां हजारों की संख्या में भक्त अयोध्या प्रभु श्री राम के दर्शन करने पहुंचे, वहीं दूसरी तरफ कई जगहों पर आज दीप जलाकर रामलला का स्वागत किया गया। इन सभी चीजों के चलते 22 जनवरी 2024 का दिन बेहद ही खास और शुभ दिन बन चुका है विधिपूर्वक रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद भक्तों में रामलला के प्रति स्नेह देखने को मिल रहा है।
इसके साथ ही आपको बता दें, कि अब अयोध्या के राम मंदिर में रामलला को नियमित रूप से श्रृंगार कराया जाएगा, अयोध्या मंदिर में भगवान श्री राम की जो प्रतिमा विराजमान हैं, जिसमें वे चार भाइयों के साथ विराजमान हैं, उनकी पोशाक हर दिन रंग के अनुसार बदली जाएगी। रामलला को अब दिन के अनुसार, अलग-अलग रंग के वस्त्र धारण करवाएं जाएंगे। आइए इसी के चलते जानते हैं कि प्रभु श्री राम को कब कौन से वस्त्र पहनाए जाएंगे।
यह भी पढ़ें- Ayodhya: राम मंदिर में आज से शुरू होंगे 7 दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान, यहां जानें पूरा शेड्यूल
प्रभु श्री राम के वस्त्र-
अयोध्या के राम मंदिर में भगवान राम अपने चार भाइयों के साथ विराजमान हैं। जानकारी के अनुसार, उनकी इस प्रतिमा की पोशाक सप्ताह के हर दिन अलग रंग के हिसाब से बदली जाएगी। जैसे सोमवार के दिन उनकी प्रतिमा को सफेद रंग की पोशाक पहनते हैं जबकि मंगलवार के दिन लाल रंग की पोशाक, बुधवार के दिन हल्का हरे रंग की पोशाक उनकी प्रतिमा को पहनाए जाते हैं। गुरुवार के दिन पीले रंग की पोशाक, शुक्रवार के क्रीम कलर वाले रंग की पोशाक,शनिवार के दिन नीले रंग की पोशाक, जबकि रविवार के गुलाबी रंग की पोशाक प्रभु को पहते हैं।
यह भी पढ़ें- Ramlala Pran Pratistha वाले दिन घर में इस विधि से करें भगवान की पूजा, विशेष है महत्व