बहुत समय से बिहार की सियासत को लेकर जो आशंका जताई जा रही थी अब शायद वही होने जा रहा है। आज शाम 4:00 बजे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने वाले हैं और माना जा रहा है कि वह इस्तीफा दे सकते हैं। जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार फिर से पाला बदलने की कोशिश कर रहे हैं। RJD से मोह भंग होने के बाद नीतीश अब बीजेपी के साथ मिलकर नई सरकार बनाने जा रहे हैं। इसी बीच जेडीयू ने 28 जनवरी को होने वाले अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। इसी दिन 28 जनवरी को महाराणा प्रताप मिलर हाई स्कूल ग्राउंड में एक कार्यक्रम होना था। अब इस दिन नीतीश का शपथ ग्रहण हो सकता है। जानकारी के मुताबिक, नई सरकार में नीतीश मुख्यमंत्री बने रहेंगे और उनके साथ दो डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे।
एनडीए का हिस्सा बनना लगभग कंफर्म-
इस तरह से नीतीश के एनडीए का हिस्सा बनना लगभग कंफर्म हो चुका है, बिहार का यह सियासी घटनाक्रम कांग्रेस की अगुवाई वाले इंडिया एलायंस के लिए बड़ा झटका होगा। 2024 का लोकसभा चुनाव करीब है और एंटी बीजेपी मोर्चा बनाने के सूत्र आधार ही खुद भगवा दल से हाथ मिलाने जा रहे हैं। नीतीश ने इस फैसले के दो कारण बताएं हैं, पहला आरजेडी से रिश्ते ठीक नहीं है और उन्होंने आरोप लगाया है कि लालू की पार्टी जदयू को तोड़ने की कोशिश कर रही है। दूसरी और विपक्ष के गठबंधन में नीतीश को अपने लिए ज्यादा संभावनाएं नहीं दिख रही है।
बड़ा फैसला लेने का मन-
वह संयोजक बनना चाहते हैं थे, उनका पार्टी के लोग उन्हें पीएम उम्मीदवार भी बना रहे थे। लेकिन बात आगे नहीं बढ़ी, अब ऐसे में नीतीश ने बिहार की सत्ता बचाने और 2024 के लिए इसको बरकरार रखने के लिए यह बड़ा फैसला लेने का मन बनाया है। आज सुबह गणतंत्र दिवस के मौके पर नीतीश और तेजस्वी एक ही मंच पर आए थे। लेकिन वह दूर-दूर बैठे और दोनों ने एक दूसरे से बात नहीं की। बिहार में यह खेल गृहमंत्री अमित शाह के संकेत कर्पूरी को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा के बाद से ही शुरू हो चुका है। एक दिन पहले ही नीतीश ने इशारों में परिवारवाद पर हमला बोला था।
ये भी पढ़ें- Nyay Yatra बीच में छोड़कर Delhi पहुंचे राहुल गांधी, यहां जानें कारण
सियासी हवा बदली-
जिसे सीधा तौर पर लालू परिवार से पर निशान माना गया। 2 दिन 3 दिन में ही बात यहां तक आ गई कि नई सरकारी बनाने की बात होने लगी है। ऐसा कहा जा रहा है कि नई सरकार में भाजपा नेता सुशील मोदी बिहार की उपमुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं। जैसे ही पटना में सियासी हवा बदली है, भाजपा के नेता ने भी नर्मी दिखानी शुरू कर दी है। भाजपा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने कहा है कि नीतीश जी और मोदी जी की विचारधारा समान हैय़ उन्होंने यह दावा किया है कि 48 घंटे में बिहार की सरकार बदल जाएगी और सब कुछ फाइनल हो जाएगा।
ये भी पढ़ें- INDIA गठबंधन से नाता तोड़ NDA में शामिल होंगे नीतीश? यहां जानें डिटेल