अपने भारत छोड़ो यात्रा को बीच में ही छोड़कर राहुल गांधी दिल्ली लौट आए हैं, हालांकि उनकी यात्रा के शेड्यूल की बात की जाए तो पहले से 27 और 28 जनवरी यानी शनिवार और रविवार को पहले से छुट्टी रखी गई थी। लेकिन गुरुवार को ही राहुल गांधी के अचानक इस तरह लौट आने पर अब कई तरह के अटकलें लगाई जा रही है। जानकारी के मुताबिक फिलहाल कांग्रेस की भारत जोड़ो ने यात्रा को स्थगित कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, पारिवारिक आपात स्थिति की वजह से उन्होंने यात्रा को बीच में ही रद्द कर दिया है।
कांग्रेस से दूरी-
दरअसल आज सुबह ही ममता बनर्जी भगवान मान के बाद अब नीतीश कुमार भी कांग्रेस से दूरी बना रहे है। समिति के इस कदम से ऐसा लग रहा है कि नीतीश कुमार पटना में ही कार्यक्रम में रहने वाले हैं। दरअसल बिहार में सत्ता रूढ़ी महागठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इसकी वजह से राजद से जदयू की दूरी की चर्चा के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को भी पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के बहाने परिवारवाद पर निशाना साधा और संकेत दिए कि राज्य से उनकी दूरी बढ़ चुकी है।
कर्पूरी जयंती समारोह-
आज भारत जोड़ो यात्रा में उनके शामिल न होने के बाद पुष्टि की हो गई की वह गठबंधन से दूरी बना रहे हैं और लोकसभा चुनाव में अपनी राह अलग कर रहे हैं। नीतीश कुमार ने कर्पूरी जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि कर्पूरी ठाकुर जी ने कभी अपने परिवार को राजनीति में नहीं बढ़ाया। लेकिन आजकल तो कुछ लोग खाली अपने परिवार को ही बढ़ाते हैं। नीतीश कुमार ने किसी का नाम नहीं लिया। लेकिन राजनीति में परिवारवाद को लेकर निशाना साधा।
ये भी पढ़ें- भगवंत और ममता बनर्जी के बाद अब नीतीश ने बनाई गठबंधन से दूरी, नहीं होंगे यात्रा में शामिल
अकेले चुनाव लड़ने के इरादे-
इस साल के लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने के इरादे पर एक बार फिर से स्पष्ट करते हुए ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि उन्होंने इस बारे में अपना मन बना लिया है। क्योंकि कांग्रेस के नेतृत्व वाली इंडिया ब्लॉक में उनके सभी प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया है। जिसकी वजह से अब वह अकेले ही चुनाव लड़ेंगे। इसके बाद पंजाब में भी भगवंत मान ने अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की है।
ये भी पढ़ें- बंगाल के बाद अब पंजाब में लगा कांग्रेस को झटका, भगवंत मान ने कहा…