सनातन धर्म में अनेकों त्यौहार मनाए जाते हैं, इन्हीं त्यौहार में से एक नवरात्रि पर्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार, एक वर्ष में 4 नवरात्रि होते हैं जिसमें चैत्र, शारदीय नवरात्रियों के साथ-साथ 2 गुप्त नवरात्रि भी आते हैं, इन सभी नवरात्रियों के 9 दिनों तक जगत जननी मां दुर्गा की पूजा की जाती है। अभी माघ महीना चल रहा है और इस महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तिथि तक गुप्त नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है।
इस साल के पहले गुप्त नवरात्रि आज यानी 10 फरवरी से शुरू हो रहे हैं साथ ही ये नवरात्रि आज से 18 फरवरी तक मनाएं जाएंगे। हिंदू पंचांग के मुताबिक, 10 फरवरी को सुबह 4 बजे से 11 फरवरी को रात 12 बजे तक पहला गुप्त नवरात्रि होगा। आज के दिन का शुभ मुहूर्त सुबह 8 बजे से शुरू होकर 10 बजे तक रहेगा, मां जगत जननी के भक्त इस शुभ मुहूर्त में मां दुर्गा की विधि विधान से पूजा अर्चना कर सकते हैं।
गुप्त नवरात्रि का लाभ-
गुप्त नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा की विषेश कृपा पाने के लिए काफी शुभ और अहम माने जाते हैं, इन 9 दिनों में आप गुप्त रूप से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर कई तरह की सिद्धियां प्राप्त कर सकते हैं। जो लोग देवी मां की विधि विधान से पूजा करते हैं उनके जीवन में आने वाले कई कष्टों को मां दुर्गा दूर कर देती हैं और आपके जीवन में सुख-शांति का वास होता है, लेकिन इन नवरात्रियों में आपको कुछ चीजों का ध्यान रखना जरूरी होता है वरना मां दुर्गा आप से क्रोधित हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Santan Prapti ke Upay: नहीं मिल रहा संतान सुख, तो अपनाएं ये सरल उपाय, जल्द मिलेगा फल
भूलकर भी ना करें ये काम-
गुप्त नवरात्रियों के 9 दिन काफी पवित्र होते हैं, इसलिए इन दिनों भूलकर भी आपको तामसिक भोजन जैसे- मास मदिरा, लहसुन-प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए ये सभी मां दुर्गा को नाराज कर सकती हैं।
लड़ाई से बचना और घर की सफाई-
गुप्त नवरात्रियों के दिनों सभी नकारात्मक विचारों से बचना चाहिए। आपको किसी से भी वाद-विवाद बचना चाहिए, किसी से क्रोधित होने और किसी की बुराई करने से आपक बचना चाहिए। गुप्त नवरात्रि के दिनों में घर को आपको साफ-सुथरा रखना चाहिए, घर में किसी भी प्रकार की गंदगी नहीं होनी चाहिए माना जाता है जहां गंदगी होती हैं वहां माता कभी भी वास नहीं करती।
यह भी पढ़ें- Mauni Amavasya के दिन इन उपायों को करने से पितरों की आत्मा को मिलेगी शांति, यहां जानें