Santan Upay: शादी के बाद अक्सर दंपत्ति से लेकर पूरा परिवार घर के आंगन में किलकारियां गूंजने का बेसब्री से इंतजार करने लग जाते हैं, यदि घर में समय के साथ कोई शुभ समाचार नहीं मिलता, तो वह दंपत्ति अस्पताल और मंदिर से जुड़े कार्य करने लग जाते हैं। समय पर संतान सुख न मिलने पर लोग दंपत्ति को ही नहीं बल्कि उनके मां बाप की भी खरी-खोटी सुनाने लग जाते है, अगर आप संतान सुख से वंचित है तो आप इन उपायों के जारी इस सुख को पा सकते हैं।
संतान सुख पाने के उपाय–
संनतान सुख प्राप्त करने के लिए आपको ग्यारह दिनों तक लगातार चने व गेहूं के आटे की लोई के बीच में थोड़ी-थोड़ी हल्दी और गुड़ डाल कर गाय को खिलाने चाहिए, साथ ही दंपत्ति को एक साथ मिलकर गौ माता की सेवा करनी चाहिए ऐसा करने से दंपत्ति को जल्द ही संतान प्राप्ति की सूचना मिल सकती हैं।
दक्षिणावर्ती शंख और शुक्रवार के उपाय-
संतान प्राप्ति करने वाले जोड़े को रात्रि के समय दक्षिणावर्ती शंख में जल भर कर रख देना चाहिए और सुबह उठकर इस शंख के जल को महिला को ग्रहण करना चाहिए। संतान सुख के लिए सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को आटे की लोई में पनीर मिलाकर गाय को खिलाना चाहिए, साथ ही गरीब और भूखे लोगों को खाना खिलाना चाहिए।ये कार्य निश्चित रूप से करने संतान सुख में आने वाली बाधाएं दूर हो जाती है और जल्द ही शुभ सूचना मिलनी की उम्मीद बढ़ जाती है।
यह भी पढ़ें- Mauni Amavasya के दिन इन उपायों को करने से पितरों की आत्मा को मिलेगी शांति, यहां जानें
राधा कृष्ण की सेवा-
चांदी की छोटी सी बांसुरी राधा-कृष्ण के चरणों में समर्पित करने से भगवान श्री कृष्ण और राधा जी प्रसन्न होकर आपको संतान सुख भोगने का वरदान देते हैं। वहीं अपने कमरे में आपको लड्डू गोपाल का चित्र लगना चाहिए, घर में अगर लड्डू गोपाल की मूर्ति हो तो उनकी रोजाना श्रद्धाभाव से सेवा करनी चाहिए, ऐसा करने से जल्द ही श्री कृष्ण की कृपा से आपके आंगन में भी एक नन्हा मुन्ना गोपाल खेलेगा।
यह भी पढ़ें- Dream Astrology: सपने में दिखती हैं आग, तो जानें इसका मतलब