Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस को लोकसभा चुनाव से पहले एक और बार झटका मिला है। आयकर विभाग की ओर से कांग्रेस को 1700 करोड रुपए का नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस एसेसमेंट ईयर 2017-18 और 2020-21 के लिए भेजा गया है। इस नोटिस में जुर्माना और ब्याज शामिल किए गए हैं। कांग्रेस के नेता विवेक तन्खा ने इस बारे में शुक्रवार को जानकारी दी और आयकर विभाग की ओर से नोटिस में लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस के लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर दी है। न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक आयकर विभाग ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को 1700 करोड रुपए का डिमांड नोटिस भेजा है।
Congress to stage a nationwide protest on the Income Tax notice to Congress Party Congress General Secretary organisation KC Venugopal has directed all the state units to demonstrate at PCC headquarters and at district Congress Committee headquarters on the issue tomorrow. pic.twitter.com/PL63SCz61d
— ANI (@ANI) March 29, 2024
जुर्माना और ब्याज शामिल-
यह लेटेस्ट डिमांड नोटिस एसेसमेंट ईयर 2017-18 और 2020-21 के लिए है। जिसमें जुर्माना और ब्याज शामिल है। कांग्रेस को यह नोटिस दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा चार एसेसमेंट ईयर के लिए पुनमूल्यांकन कार्यवाही को चुनौती देने वाली उनकी अपील को खारिज करने के कुछ घंटे बाद ही मिला है। इस नोटिस से राष्ट्रीय पार्टी की चिंताएं बढ़ चुकी है। दावा किया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले वह फ्रिज खातों की वजह से नगदी संकट का सामना कर रहे हैं।
राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा-
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो कांग्रेस के वकील और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने नोटिस की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को लोकतांत्रिक और अनुचित बताते हुए आगे कोर्ट में चुनौती देने की बात कही है। रिपोर्ट से पता चला है कि आयकर विभाग ने एसेसमेंट ईयर 2018-19 के लिए बकाया ब्याज के लिए कांग्रेस के दिल्ली बैंक खातों को 135 करोड रुपए पहले ही वसूल कर लिए हैं।
टैक्स रिटर्न में हुई गलती-
कांग्रेस को 1700 करोड रुपए का नोटिस पिछले 2 सालों में आयकर विभाग ने टैक्स रिटर्न में हुई गलतियों के लिए भेजा। पहले से ही कांग्रेस पैसे की कमी से परेशान है। कांग्रेस के नेता अजय मानक का कहना है कि कांग्रेस को आयकर विभाग से एक नोटिस मिला है। जिसमें 1,830.02 करोड रुपए टैक्स के रूप में अदा करने के लिए कहा गया है।
ये भी पढ़ें- Mukhtar Ansari की मौत पर खड़े हो रहे बड़े सवाल, यूपी की योगी सरकार पर…
सुप्रीम कोर्ट का रुख-
पार्टी को मामले में हाई कोर्ट से राहत नहीं मिली है और वह जल्दी सुप्रीम कोर्ट का रुख करने वाले हैं। कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर 19 अप्रैल से शुरू होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले उसे आर्थिक रूप से अपंग और उनके खिलाफ अधिकारियों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। पिछली याचिका में कांग्रेस ने मूल्यांकन कार्यवाही शुरू करने की चुनौती दी थी। इस दौरान लगभग 520 करोड रुपए कथित तौर पर मूल्यांकन से बच गए थे।
ये भी पढ़ें- Election 2024: मंत्रियों की गिरफ्तारी से BJP को चुनाव में होगा बड़ा फायदा? भाजपा पूरे आत्मविश्वास के..