जूली चौरसिया
कुछ समय पहले ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने शराब घोटाले से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया है। उनकी गिरफ्तारी के ठीक बाद आम आदमी पार्टी के राघव चड्डा विदेश चले गए। जिसके बाद ये यह सवाल उठ रहे थे कि आखिर केजरीवाल की गिरफ्तारी के तुरंत बाद ही राघव चड्डा विदेश चले गए। ऐसा कहा जा रहा है कि वह अपनी आंखों के ऑपरेशन के लिए अपनी पत्नी के साथ विदेश गए थे। लेकिन सूत्रों के हवाले से यह कहा जा रहा है कि आंख का ऑपरेशन एक बहाना है। क्योंकि उनके विदेश जाने के कुछ ही दिन बाद सोशल मीडिया पर उनकी प्रीत गिल के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी।
प्रीत गिल लेबर पार्टी की एक सांसद-
प्रीत गिल लेबर पार्टी की एक सांसद हैं जो एंटी इंडिया मुद्दों के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर कश्मीर के मुद्दों को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। जिसके बाद लोगों द्वारा यह सवाल किए जा रहे थे कि ऐसी सख्सियत से आखिर उन्होंने मुलाकात क्यों की। वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि उनके विदेश जाते वक्त की, विदेश में रहते वक्त की सभी वीडियोंज़ देखी गई है। लेकिन अब तक उनके ऑपरेशन वाली आंखो की या फिर ऑपरेशन के बाद लगाए जाने वाले चश्में में कोई वीडियो नहीं आया है।
राघव चड्डा जल्द छोड़ने वाले हैं पार्टी-
जिसके बाद सूत्रों के हवाले से यह खबर है कि राघव चड्डा जल्द ही आम आदमी पार्टी को छोड़ने वाले है। सूत्रों के हवाले से यह कहा जा रहा है कि राघव चड्डा की पत्नी यानी परिनिती चोपड़ा ने विदेश में एक बड़े नेता से मुलाकात की है। ऐसा कहा जा रहा है कि जब तक नेगोशिएशन खत्म नहीं होगा। तब तक राघव चड्डा विदेश में ही रहने वाले हैं। इसके साथ ही विशेषज्ञों का यह कहना है कि आम आदमी पार्टी जल्द ही टूटने वाली है। क्योंकि पंजाब की एकमात्र सांसद रेनू ने AAP का साथ छोड़ दिया और बीजेपी में शामिल हो गईं। इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि शायद जल्द ही भगवंत मान भी पार्टी छोड़ सकते हैं।
ये भी पढ़ें- क्या सच में जनता को मिल सकता है ED का ज़प्त पैसा? या सिर्फ ये है पीएम मोदी का चुनावी जुमला
अरविंद केजरीवाल की पत्नी-
इसका सबसे बड़ा कारण अरविंद केजरीवाल की पत्नी हैं। क्योंकि ऐसा कहा जा रहा है कि पार्टी के कुछ लोग केजरीवाल का पत्नी को संयोजक बनाया जा सकता है, जो उन्हें पसंद नहीं आ रहा। इस फैसले से ना तो अतिशी खुश हैं और ना ही पंजाब के सीएम भगवंत मान। वहीं राघव चड्डा भी पंजाब की राजनिति से जुड़े हुए है। कहा जा रहा है कि आम आदमी पार्टी में इस समय अंदर ही अंदर खलबली मची हुई। अरविंद केजरिवाल के जेल में जाने के बाद AAP के नेताओं को अपना भविष्य नज़र नहीं आ रहा। जिसके चलते आम आदमी पार्टी बिखरती हुई नज़र आ रही है।
ये भी पढ़ें- क्या 2024 लोकसभा चुनाव के बाद होने जा रहा है संविधान में बदलाव, होगा आरक्षण खत्म?