हाल ही में खबर सामने आई थी जब एक महिला को अपने ही बच्चों के साथ स्कूल जाने पर बैन लगा दिया गया। क्योंकि वह सोशल मीडिया पर अपनी खराब तस्वीर शेयर करती है। ऐसे में एक लड़की के सपर मार्केट जाने पर बैन लगा दिया और देखते उसे भगा देने का ऑर्डर दे दिया गया। क्योंकि वह उर्फी जावेद जैसे कपड़ों में शॉपिंग करने आती थी। लेकिन अब एक और हैरान कर देने वाले मामला सामने आया है। जहां एक सख्श पर 5 साल के लिए बैन लगा दिया है। अगर वह किसी सार्वजनिक परिवहन में महिलाओं के करीब गया है तो उसे तुरंत जेल में डाल दिया जाएगा। इसके पीछे भी वजह क्या है आईए जानते हैं-
34 वर्षीय क्रिस्टेप्स बर्जिस-
न्यूज़ 18 के मुताबिक, ब्रिटेन के बर्मिघम शहर के रहने वाले 34 वर्षीय क्रिस्टेप्स बर्जिस के खिलाफ यह कार्यवाही की गई है। पिछले साल 30 जून को वह मैनचेस्टर जाने वाली एक ट्रेन में सवार हुआ था और महिलाओं के पास जाकर बैठा। उनके साथ दुर्व्यवहार किया, कुछ महिलाएं हेडफोन लगाकर गाने सुन रही थीं तो उनसे बात करने की कोशिश की। इसके अलावा जब महिलाओं ने उसे रोका तो उसने गलत टिप्पणियां की।
7 महीने की जेल-
लेकिन जब वह टॉयलेट गया तो महिलाएं किसी तरह से वहां से निकल गईं। महिलाएं ट्रेन की दूसरी बोगी में चढ़ गईं और वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों को इस घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने उस शख्स को तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया और उसे 7 महीने की जेल की सजा सुनाई गई। उसके बाद कोर्ट ने अगले 5 साल के लिए उसे बैन कर दिया है। साफ आदेश दिया गया है कि इन सालों में वह ट्रेन बस या किसी भी सार्वजनिक परिवहन सफर नहीं कर सकता, अगर वह ऐसा करता है तो वह महिलाओं के पास नहीं बैठेगा।
ये भी पढ़ें- क्या जल्द छिड़ने वाला है तीसरा विश्व युद्ध? भारत ने ईरान और इज़राइल के लिए चेतावनी..
प्रशासन का कहना है-
अकेली महिलाओं के पास जाने, उनके सामने बैठने या फिर उन्हें टच करने, किसी भी तरह की बातचीत पर उसके रोक लगा दी गई है। महिलाओ ने इस पर खुशी जताई है, उन्होंने कहा की सड़कों से एक ऐसा अपराधी है गया जो महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करता थाय़ प्रशासन का कहना है कि हम उत्पीड़न और अवांछित व्यवहार के सभी रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हैं। अगर कोई भी इस तरह की हरकत करता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ आशिक कार्यवाही की जाएगी। लोगों से आग्रह है कि अगर आप कहीं भी ऐसा देखते हैं तो तुरंत हमें सूचित करें, हम इस पर हम तुरंत एक्शन लेंगे और महिलाओं के खिलाफ दुर्व्यवहार के लिए किसी को भी छूट नहीं है।
ये भी पढ़ें- क्या भारत और पाकिस्तान के बीच फिर शुरु होगा व्यापार? विदेश मंत्री ने कहा..