हाल ही में उत्तर प्रदेस से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसे जानकर पुलिस हैरान रह गई, इसके अलावा अगर आप भी इसके बारे में जानेंगे तो आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल बात यह है कि एक शख्स ने जो की अनपढ़ है, ने यूट्यूब वीडियो देखकर अवैध हथियारों की फैक्ट्री खोल दी। हैरानी की बात यह है कि वह अनपढ़ है और उसे ठीक से मोबाइल भी चलना नहीं आता। लेकिन फिर भी उसने यूट्यूब पर वीडियो देखकर पूरी हथियार बनाने की अवैध फैक्ट्री खोली। फिलहाल पुलिस ने उस आरोपी को गिरफ्तार कर दिया है।
बड़ी मात्रा में बने और अधबने हथियार-
उसके पास बड़ी मात्रा में बने और अधबने हथियार बरामद किए गए। पुलिस को यकीन नहीं हो रहा था कि कोई यूट्यूब वीडियो देखकर अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री खोल सकता है। लेकिन बरेली के युवक ने जिसे ठीक से फोन भी नहीं चलाना आता और अनपढ़ है, उसने यह काम कर दिया। उसने न सिर्फ हथियार बनाने की फैक्ट्री बनाई। बल्कि उसने कुछ दिनों में ही मोटा पैसा भी कमा लिया।
मार्केट में ऊंचे दामों पर सप्लाई-
जब मुखबीरों के माध्यम से पुलिस को यह जानकारी मिली, तो पुलिस ने उसकी फैक्ट्री में छापा मार दिया। पुलिस के अधिकारी भी यह देखकर हैरान रह गए, कि एक अनपढ़ व्यक्ति सिर्फ यूट्यूब वीडियो देखकर एक हथियार बनाने की फैक्ट्री खोल देगा और फैक्ट्री में दर्जनों संख्या में हथियार भी बना रहे थे। इन्हें जल्द ही वह मार्केट में ऊंचे दामों पर सप्लाई भी करने वाला था। लेकिन अब आरोपी को पकड़ लिया गया है, उसका नाम मोहिद बताया जा रहा है। वह बहेड़ी के गांव का रहने वाला है।
ये भी पढ़ें- PM Modi के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में क्यों दायर हुई याचिका, यहां जाने पूरा मामला
एफआईआर दर्ज-
पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और उसे जेल में डाल दिया गया है। फिलहाल यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस ने जब आरोपी मोहिद से पूछताछ की तो उसने कहा कि मैं एक अनपढ़ हूं और मोबाइल पर यूट्यूब वीडियो देखकर ही मैंने तमंचा कैसे बनाएं सीखा। उन्हीं वीडियो को देखता रहा और सिखता रहा। मोहिद ने वीडियो देखकर सिंगल बैरल बंदूक, 12 बोर के राइफल और तमंचा बनाना सीख लिया। वह इन्हें कुछ लोगों को सप्लाई भी कर चुका था।
ये भी पढ़ें- Arvind Kejriwal नहीं करना चाहते संजय सिंह से मुलाकात? सीएम पद को लेकर..