हिंदू धर्म में सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी देवता या देवी को समर्पित है और ऐसे ही शनिवार का दिन भी भगवान शनि देव को समर्पित है। जिन्हें कर्मफल दाता भी कहा जाता है. मान्यताओं के मुताबिक शनिदेव को व्यक्ति उसके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। शनिवार के दिन आप कुछ सरल से उपाय कर सकते हैं, जिससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं। शनि देव के प्रसन्न होने से आपके जीवन में सुख शांति का आगमन होता है। इन उपायों को अपनाने से आप अपने जीवन में खुशहाली के मार्ग खोल सकते हैं, आईए उनके बारे में विस्तार से जानते हैं-
पीपल के पेड़ के नीचे दिया जलाएं-
अगर आप बहुत कड़ी मेहनत कर रहे हैं, उसके बाद भी आपको नौकरी नहीं मिल रही या फिर तरक्की नहीं हो रही है, तो शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे नौ दीपक जलाएं और फिर उसकी परिक्रमा करें। ऐसा कहा जाता है कि इससे व्यक्ति को नौकरी मिलती है और शनि देव प्रसन्न होते हैं।
दिए में लॉन्ग डालकर जलाएं-
अगर आपके घर में हमेशा पैसों की तंगी रहती है, आप हमेशा आर्थिक समस्याओं से परेशान रहते हैं, तो आप शनिवार के दिन दिया जलाते समय उसमें एक लौंग डालें। ऐसा करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं और आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आता है। इसी के साथ ही आपको आर्थिक तंगी से भी छुटकारा मिल जाता है।
दान पुण्य का बड़ा महत्व-
हिंदू धर्म में दान पुण्य का बड़ा महत्व माना गया है, शनिवार के दिन किसी को भी बिना बताए काली उड़द, तेल, गुड़, काले वस्त्र या फिर लोहे की चीजों को दान करना चाहिए। मान्यताओं के मुताबिक, इससे शनिदेव की कृपा आप पर हमेशा बनी रहती है और घर में सुख शांति का वास होता है।
ये भी पढ़ें- Vaishakh Amavasya 2024: कब है वैशाख अमावस्या? यहां जाने शुभ मुहुर्त और महत्व
मंत्र का जाप-
जिन लोगों की कुंडली में शनि दोष है, वह लोग शनिवार के दिन शनि मंत्र का 108 बार जाप कर सकते हैं। इससे शनि दोष का बुरा प्रभाव कम हो जाता है। इसे आप घर पर या फिर मंदिर में जाकर कहीं पर भी कर सकते हैं। इसके अलावा आप शनि देव की कृपा पाने के लिए शनिवार के दिन काले कौवे या फिर काले रंग के कुत्ते को रोटी खिलाएं। ऐसी मान्यता है कि इससे शनिदेव प्रसन्न हो जाते हैं और उनकी कृपा आप पर बरसती है।
ये भी पढ़ें- Good Luck Charm: आज से ही घर में रखें ये 5 चीज़ें, दुख, तंगी परेशानी सब होगे दूर