भारतीय जनता पार्टी के जिन लोकसभा सांसदों ने हाल ही में विधानसभा चुनावों में अपनी जीत हासिल की है उन्हें राज्यों में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री जैसे बड़े पद मिलनी उम्मीद है। इसलिए उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व के इशारे पर अपनी लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। अब खबर निकल कर सामने आ रही है कि इन सभी पूर्व सांसदों से 30 दिन के भीतर दिल्ली स्थित इनके सरकारी बंगलों को खाली करने का आदेश जारी किया गया है। अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया टुडे ने सूत्रों के हवाले से ये खबर दी है।
संसद के इन सदस्यों ने दिया है इस्तीफा-
बीते बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जीत के बाद उन्होंने नरेंद्र सिंह तोमर और प्रहलाद पटेल सहित नौ लोकसभा सदस्यों के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। इस्तीफा देने वालों में दो केंद्रीय मंत्रियों के अलावा, अन्य लोकसभा सदस्यों में मध्य प्रदेश से राकेश सिंह, उदय प्रताप सिंह और रिति पाठक, राजस्थान से दिया कुमारी और राज्यवर्धन सिंह राठौड़, और छत्तीसगढ़ से गोमती साई और अरुण साओ शामिल है। इनके साथ राज्यसभा सदस्य किरोड़ी लाल मीना ने भी इस्तीफा दिया है।
अग्नि-1 मिसाइल का ट्रेनिंग लॉन्च रहा सफल, जानें इसकी खूबिया
गुरुवार को रक्षा मंत्रालय द्वारा कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-1 का सफल प्रशिक्षण किया गया। अधिकारीयों के मुताबिक, प्रशिक्षण उड़ीसा के एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से किया गया। अग्नि-1 बेहद उच्च परिषद वाली मिसाइल है।
इन मंत्रियों को दी गई है अतिरिक्त जिम्मेदारी-
इसके अलावा, प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कृषि मंत्रालय और किसान कल्याण की अतिरिक्त जिम्मेदारी मुंडा को सौंपी है। जबकि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी के राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर को जल शक्ति मंत्री की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है।
कृषि और किसान कल्याण के केंद्रीय राज्यमंत्री शोभा करंदलाजे को उसके मौजूदा पोर्टफोलियो के अलावा खाद्य प्रसंस्करण उद्योग में केंद्रीय राज्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण के केंद्रीय राज्यमंत्री भारती प्रवीण पवार को जनजाति कार्य मंत्रालय के केंद्रीय राज्यमंत्री की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अब Delhi Metro Station से सस्ते में खरीद पाएंगे राशन, ये है सरकार का नया प्लान