IMD: गर्म हवाएं, तेज धूप और चिलचिलाती हुई गर्मी से उत्तर भारत के लोगों को राहत नहीं मिल रही है। आईएमडी द्वारा दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत बहुत से राज्यों में रेड लाइट जारी किया गया है। इन राज्यों का तापमान 40 डिग्री से ऊपर हो चुका है। हैरानी की बात है की पहाड़ी इलाकों में भी लोगों के पसीने छूट रहे हैं। भारतीय मौसम विभाग की ताजा अपडेट के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश का तापमान 44 डिग्री के भी पार जा चुका है। वहीं रविवार को चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली के बहुत से भागों, उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ भागों में गर्मी की स्थिति देखी गई।
लू चलने की संभावना-
राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के कुछ भागों में और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर भी गर्म हवाएं चलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, गुजरात, मध्य प्रदेश और कच्छ जैसे स्थानों पर 22 से 23 मार्च के दौरान लू चलने की संभावना जताई गई है। आईएमडी की मानें तो अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में गर्म हवाओं की स्थिति जारी रहने की संभावना है।
बहुत से राज्यों में बारिश से राहत-
वहीं मध्य और पूर्वी भारत में गर्म हवा की स्थिति बनी रहेगी। हालांकि तेज गर्मी के बीच बहुत से राज्यों में बारिश से राहत भी मिल रही है। दक्षिण भारत में अलग-अलग स्थान पर भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि 22 मई के आसपास बंगाल की खाड़ी से दक्षिण पश्चिम में एक दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। यह शुरू में उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ेगा और 24 मई के आसपास बंगाल की खाड़ी से मध्य में एक डिप्रेशन में बदल जाएगा।
ये भी पढ़ें- Swati Maliwal केस में पुलिस के हाथ लगे सबूत, लेकिन विभव कुमार ने..
अगले 7 दिनों तक-
वहीं केरल लक्ष्द्वीप, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी में बारिश के साथ ही आंधी, बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना है। अगले 7 दिनों तक आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और राज्य सीमा में आंधी बिजली और तेज हवाओं के साथ-साथ बारिश होने की भी संभावना है। 23 मई को पुडुचेरी, तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा 22 मई तक कर्नाटक में भारी बारिश होगी, आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। तमिलनाडु और केरल में कुछ स्थानों पर ज्यादा बारिश होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें- Arvind Kejriwal ने पीएम मोदी को दी खुली चुनौती, जेल भरो कार्यक्रम का किया ऐलान, कल भाजपा..
