By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Wednesday, 3 Sep 2025
  • MY BOOKMARK
  • INTERESTSNew
  • CONTACT US
  • BLOG INDEX
Subscribe
Dastak India Transparent mobile new logo
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • खेल
    • विचार
    • हरियाणा
  • 🔥
  • देश
  • होम
  • मनोरंजन
  • social media
  • टेक
  • bjp
  • खेल
  • video
  • police
  • bollywood
Font ResizerAa
Dastak IndiaDastak India
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विचार
Search
  • My Interests
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Dastak India. All Rights Reserved.
Dastak India > Home > देश > प्रियंका गांधी के खिलाफ वायनाड से चुनावी मैदान में उतरेंगी स्मृति ईरानी? राहुल गांधी की…
देश

प्रियंका गांधी के खिलाफ वायनाड से चुनावी मैदान में उतरेंगी स्मृति ईरानी? राहुल गांधी की…

Dastak Web Team
Last updated: June 18, 2024 1:46 pm
Dastak Web Team
Share
Priyanka Gandhi
Photo Source - Google
SHARE

Priyanka Gandhi: काफी समय से यह स्सपेंस बना हुआ था कि राहुल गांधी कौन सी सीट से संसद जाने वाले हैं, लेकिन अब यह सस्पेंस खत्म हो चुका है। राहुल गांधी ने अपनी वायनाड की सीट को छोड़ने का फैसला किया है। वह रायबरेली से संसद जाने वाले हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस बार राहुल गांधी की जगह उनकी बहन प्रियंका गांधी चुनाव लड़ने वाली हैं, यह पहली बार होगा जब प्रियंका गांधी चुनाव लड़ेंगी।

Contents
2 घंटे की बैठक के बाद लिया फैसला (Priyanka Gandhi)-Priyanka Gandhi पर 41 सीटों की जिम्मेदारी-प्रियंका गाधी के खलाफ मैदान में उतरेंगी स्मृति ईरानी?प्रियंका गांधी को वायनाड से क्यों-

2 घंटे की बैठक के बाद लिया फैसला (Priyanka Gandhi)-

हालांकि लोकसभा चुनाव के दौरान चर्चा की जा रही थी, की प्रियंका गांधी सोनिया गांधी की जगह पर रायबरेली सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। लेकिन पार्टी ने इस पर राहुल गांधी को टिकट दे दिया। कांग्रेस की करीब 2 घंटे की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का कहना है कि राहुल गांधी ने दो सीटों पर लोकसभा चुनाव जीता है, जिसके चलते उन्हें एक सीट छोड़नी पड़ेगी। पार्टी का मानना था कि राहुल गांधी को रायबरेली सीट रखनी चाहिए और वायनाड से सीट खाली कर प्रियंका गांधी को चुनाव में उतारना चाहिए। ध्यान देने वाली बात यह है कि पिछले चुनाव में भी प्रियंका गांधी को वाराणसी से मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने का आग्रह किया गया था, लेकिन उन्होंने उस समय इससे इनकार कर दिया था। क्योंकि उनके मेरे कंधों पर 41 सीटों पर पार्टी को जीताने का ज़िम्मा था। उनका कहना था कि एक स्थान पर रहकर ऐसा संभव नहीं है।

Priyanka Gandhi पर 41 सीटों की जिम्मेदारी-

इसलिए वह वाराणसी से चुनाव नहीं लड़ सकती, दरअसल साल 2019 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के 41 सीटों की जिम्मेदारी राहुल गांधी ने प्रियंका को सौंप थी और उसमें रायबरेली और अमेठी सीट में शामिल थी। लेकिन उसे समय कांग्रेस सिर्फ रायबरेली सीट ही जीत पाई थी और राहुल अमेठी में स्मृति ईरानी से हार गए थे। साल 2019 में पार्टी की हार के बाद राहुल गांधी ने पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।अब जब यह साफ हो चुका है कि वायनाड से प्रियंका गांधी चुनाव लड़ने वाली हैं तो इस बात पर सस्पेंस बना हुआ है कि आखिर वायनाड से बीजेपी प्रियंका गांधी के खिलाफ किसे मैदान में उतारने वाली है।

स्मृति ईरानी ने प्रियंका गांधी की मां का भरी लोकसभा में अपमान किया था उस अपमान का बदला प्रियंका गांधी ने स्मृति ईरानी को अमेठी से बेदखल करके लिया।

बेदखल केवल अमेठी से ही नहीं किया बल्कि मंत्रीमंडल से भी किया।

अब स्मृति ईरानी अपना बदला प्रियंका गांधी से उनके खिलाफ वायनाड से… pic.twitter.com/MYhkgY5TKu

— Jaiky Yadav (@JaikyYadav16) June 17, 2024

प्रियंका गाधी के खलाफ मैदान में उतरेंगी स्मृति ईरानी?

इसके साथ ही यह भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि स्मृति ईरानी वायनाड में प्रियंका के खिलाफ चुनाव चुनाव लड़ सकती है। क्योंकि वायनाड से उनके लिए चुनाव लड़ना अनजान नहीं होगा। क्योंकि जब राहुल गांधी वायनाड से चुनाव लड़ रहे थे तो उनके खिलाफ स्मृति ईरानी चुनाव प्रचार करने के लिए वायानाड आई थीं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आखिर प्रियंका गांधी के खिलाफ चुनावी मैदान में बीजेपी से कौन उतरता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस बार लोकसभा चुनाव के दौरान प्रियंका गांधी ने बहुत मेहनत की है। प्रियंका गांधी 41 सीटों पर प्रचार किया और उनमें से 20 पर पार्टी को जीत दिलाई। उन्होंने हर दिन दो रैलियां और रोड शो भी किए हैं और इसके साथ ही उन्होंने बहुत सी सभाओं को संबोधित भी किया है।

https://t.co/sDhS1TIj1I क्या प्रियंका गांधी के ख़िलाफ़ स्मृति ईरानी चुनाव लड़ने का जोखिम मोल लेंगीं ? क्या भाजपा के पास कोई उम्मीदवार बचा है जो प्रियंका का मुक़ाबला कर सके ? पढ़िए श्रवण गर्ग का यह आलेख :

— श्रवण गर्ग (@ShravanGarg) June 18, 2024

यह भी पढ़ें- Kanchanjunga Accident: किसकी लापरवाही से हुआ ये भयानक हादसा, जांच में आया सामने

प्रियंका गांधी को वायनाड से क्यों-

अब प्रियंका गांधी जब वायनाड से चुनाव लड़ने जा रही है तो यह सवाल भी उठ रहे हैं कि आखिर क्यों उन्हें वायनाड से चुनावी मैदान में उतर गया है। दरअसल भाजपा लगातार दक्षिण में अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश कर रही है और ऐसे में राहुल गांधी के व्हाय नॉट सेट को छोड़ने या किसी अन्य को इस पर उतारने से गलत संदेश जाता है। यही यही कारण है कि प्रियंका गांधी को दक्षिण की सीट से चुनाव में उतारा गया है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में पिछले तीनों लोकसभा चुनाव में सबसे अच्छा प्रदर्शन 2024 में किया है। ऐसे में जो जमीन प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में तैयार की है। उस पर राहुल गांधी आने वाले चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद कर सकते हैं। राहुल गांधी के लिए रायबरेली को छोड़ना मुनासिब नहीं समझ गया। अगर प्रियंका गांधी चुनाव जीत जाती हैं, तो यह पहली बार होगा, गांधी परिवार से तीनों संसद में जाएंगे। हालांकि सोनिया गांधी फिलहाल राजस्थान में राज्यसभा सांसद है।

यह भी पढ़ें- क्या सच में EVM को किया जा सकता है हैक? जानें क्या कहता है चुनाव आयोग

TAGGED:bjpcongresselectionPriyanka Gandhirahul gandhiSmriti IraniWayanad
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article Sonakshi Sinha क्या शत्रुघ्न सिन्हा नहीं होंगे सोनाक्षी की शादी में शामिल? उनकी मां ने कहा कि वह नाराज़..
Next Article Swati Maliwal Swati Maliwal ने इंडिया ब्लॉक के नेताओं को लिखी चिट्ठी, सीएम हाउस पर मारपीट मामले में मांगा सपोर्ट

दस्तक इंडिया की खबरों की समझ

दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

Popular Posts

देश में लगाए जाएंगे 7,432 EV Charging Station, सरकार ने दी 800 करोड़ रुपए की मंजूरी

सरकार इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल के लिए जरूरी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने के लिए लगातार काम…

By Dastak Web Team

VIDEO: बस में बीड़ी पीने को लेकर एक सिख युवक के साथ हुई जमकर मारपीट

हरियाणा के अम्बाला में सिख नौजवान के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल…

By dastak

जानें, कौन है ओम बिड़ला, जो लोकसभा के नए स्पीकर होंगे

लोकसभा के नए स्पीकर राजस्थान के कोटा से सांसद ओम बिड़ला होंगे। कई अटकलों के…

By Jyoti Chaudhary

आप ये भी पढ़ें

भगवान शिव
देशधर्म

भारत के प्रसिद्ध शिव मंदिर: आस्था, रहस्य और चमत्कार

By अंजली रावत
देश

Delhi Metro Viral Video: देर रात Delhi Metro की महिला कोच में हुआ कुछ ऐसा कि आपको भी आएगा गुस्सा, देखें Viral Video हुआ

By रुचि झा
लोंगेवाला युद्ध
देश

लोंगेवाला युद्ध संग्रहालय: रेगिस्तान में वीरता की अमर गाथा

By अंजली रावत
देश

भारतीय जनसंख्या संकट नहीं, अवसर है: जाने पीएफआई की रिपोर्ट,जनसंख्या को लेकर नई सोच

By कनक जोशी
Dastak Logo Small
Facebook Twitter Google-plus Wordpress Wordpress

About US

दस्तक इंडिया एक डेडिकेटेड इंडिपेंडेंट खबर वेबसाइट है जहाँ हमलोग ताजा खबरें देश, विदेश ओर बिज़नेस, एंटरटेनमेंट ट्रेवल, रिलिजन, जीवन शैली, क्राइम, राजनीती, इत्यादि आप तक पहुंचाते हैं।

हम लोग एक टीम है पत्रकारिता से जुड़े हुए जिनका मक़सद है लोगों तक सही खबर पहुंचना बिना किसी डर , बिना किसी के फेवर किये हुए।

© Dastak India News Website. All Rights Reserved.

 

Contact Us

Disclaimer 

Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Email Address*

I accept the terms and conditions

Zero spam, Unsubscribe at any buzzstream.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?