By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Monday, 1 Dec 2025
  • MY BOOKMARK
  • INTERESTSNew
  • CONTACT US
  • BLOG INDEX
Subscribe
Dastak India Transparent mobile new logo
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • खेल
    • विचार
    • हरियाणा
  • 🔥
  • देश
  • होम
  • मनोरंजन
  • social media
  • टेक
  • bjp
  • खेल
  • video
  • police
  • bollywood
Font ResizerAa
Dastak IndiaDastak India
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विचार
Search
  • My Interests
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Dastak India. All Rights Reserved.
Dastak India > Home > देश > कोलकाता में विरोध प्रदर्शन के बीच क्यों बढ़ी हिंसा? क्या इसके पीछे है किसी राजनीतिक पार्टी का हाथ..
देश

कोलकाता में विरोध प्रदर्शन के बीच क्यों बढ़ी हिंसा? क्या इसके पीछे है किसी राजनीतिक पार्टी का हाथ..

Dastak Web Team
Last updated: August 27, 2024 3:28 pm
Dastak Web Team
Share
Kolkata
Photo Source - Google
SHARE

Kolkata: कोलकाता की सड़कों पर एक अराजक स्थिति देखने को मिल रही है और यह अराजकता तब फैली जब पुलिस ने शहर के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में 31 वर्षीय डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के विरोध में आयोजित एक विरोध मार्च को रोक दिया। इस विरोध मार्च का उद्देश्य राज्य सचिवालय, नबन्ना की ओर बढ़ना था, लेकिन पुलिस ने इसे रोकने के लिए आंसू गैस के गोले और पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया। जिसके चलते प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई और कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया।

Contents
पुलिस की कार्रवाई–प्रदर्शनकारियों का आक्रोश–अराजकता फैलाने की कोशिश-पुलिस का बयान–गैर-राजनीतिक आंदोलन-

⚠️BREAKING: Massive Student Rally to Nabanna Despite Police Ban; Demands CM Mamata Banerjee’s Resignation Over RG Kar Incident! 🔞

Kolkata Rape-Murder Case Protests: 🚨🚨

– 🪧 Students' March: Rally to Nabanna today, August 27, despite police opposition.

– ⚖️ TMC Claims:… pic.twitter.com/m1VCnZTDCk

— Bhwani Shankar (@BhwaniShankar1) August 27, 2024

पुलिस की कार्रवाई–

सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने इस रैली के दौरान हिंसा फैलाने की साजिश का आरोप लगाया और कहा कि विरोध मार्च की अनुमति नहीं दी गई थी। कोलकाता पुलिस ने नबन्ना को एक किले में तब्दील कर दिया और प्रदर्शनकारियों को किसी भी दिशा से सचिवालय की ओर बढ़ने से रोकने के लिए 6,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया गया और प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेड्स लगाए गए हैं।3

प्रदर्शनकारियों का आक्रोश–

दरअसल आज सुबह कॉलेज स्क्वायर पर प्रदर्शनकारियों का एक बड़ा समूह इकट्ठा हुआ और नबन्ना की ओर मार्च किया। उन्होंने डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के मामले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कई नारे लगाए और अपना आक्रोश व्यक्त किया। कई छात्र संगठन और नागरिक मंच इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए और तस्वीरों में प्रदर्शनकारियों को बैरिकेड्स को हिलाते हुए देखा गया।

#WATCH | West Bengal: Police lob tear gas shells to disperse protestors as they agitate in Kolkata over RG Kar Medical College and Hospital rape-murder case.

Visuals near Fort William in Kolkata. pic.twitter.com/oMoUOu51Wh

— ANI (@ANI) August 27, 2024

अराजकता फैलाने की कोशिश-

सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि यह विरोध प्रदर्शन भाजपा समर्थित है। पार्टी ने कहा कि विरोध प्रदर्शन के नाम पर अराजकता फैलाने की कोशिश की जा रही है। तृणमूल कांग्रेस ने इसे गिद्ध राजनीति करार दिया और आरोप लगाया कि यह पुलिस की वर्दी में अपराधियों द्वारा गोलीबारी की साजिश है। राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने मीडिया का कहना है कि, “यह एबीवीपी-बीजेपी की साजिश है। क्या छात्र ऐसा कर सकते हैं कल कल उनका पेपर है।

पुलिस का बयान–

विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि विरोध प्रदर्शन में शामिल चार छात्र कार्यकर्ता आधी रात के बाद लापता हो गए हैं। उन्होंने दावा किया कि ये छात्र हावड़ा स्टेशन पर स्वयंसेवकों को भोजन वितरित कर रहे थे, जब अचानक वे गायब हो गए। अधिकारी ने आशंका जताई कि इन्हें ममता पुलिस ने गिरफ्तार या हिरासत में लिया होगा। उन्होंने कहा कि यदि छात्रों को कुछ हुआ तो ममता पुलिस को जिम्मेदार ठहराया जाएगा। इस संबंध में छात्रों के परिवारों ने कलकत्ता उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।

ये भी पढ़ें- भाजपा ने कंगना रनौत को लगाई फटकार, पार्टी ने मंडी सांसद के इस बयान से किया खुद को अलग

गैर-राजनीतिक आंदोलन-

आयोजकों में से एक शुभंकर हलदर ने कहा कि वे एक समय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के सदस्य थे, लेकिन अब उनका उस संगठन से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने इस विरोध प्रदर्शन को एक गैर-राजनीतिक आंदोलन बताया और कहा कि इसका उद्देश्य केवल न्याय की मांग करना है। इस बीच, कई प्रमुख छात्र संगठनों और राजनीतिक दलों से जुड़े संगठनों ने इस विरोध प्रदर्शन से खुद को अलग कर लिया है। ज्यादातर प्रमुख छात्र संगठनों ने इसे अपनी गतिविधियों से नहीं जोड़ा और खुद को इस विरोध प्रदर्शन से अलग रखा है।

ये भी पढ़ें- हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को झटका, दुष्यंत चौटाला थामेंगे इंडिया गठबंधन का..

TAGGED:bjpKolkataMAMATA BANERJEENabbannaPolice ClashProtestRG Kar Medical CollegeStudent ActivismTMC
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article Kangana Ranaut भाजपा ने कंगना रनौत को लगाई फटकार, पार्टी ने मंडी सांसद के इस बयान से किया खुद को अलग
Next Article Telegram क्या Telegram भारत में हो जाएगा बैन? सीईओ पावेल दुरोव क्यों हुए गिरफ्तार..

दस्तक इंडिया की खबरों की समझ

दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

Popular Posts

कब है Holika Dahan 2025? यहां जानें सही तिथि, समय, शुभ मुहुर्त और महत्व

होली रंगों का त्योहार, मस्ती, खुशी और कई लोगों के लिए बुराई को जलाकर भस्म…

By Dastak Web Team

फिल्म बाज़ार के नये गाने से हनी सिहं ने मचाया धमाल

 पंजाबी रैपर हनी सिंह जिन्होने भारत में रैपिंग को एक नया रुप दिया था वो…

By dastak

Death Valley: खूनी झील लील गई तीन जिंदगियां

सूरजकुंड इलाके मेंअरावली की पहाड़ियों में बनी खुनी झील में डूबे दिल्ली के तीन युवकों…

By dastak

आप ये भी पढ़ें

भगवान शिव
देशधर्म

भारत के प्रसिद्ध शिव मंदिर: आस्था, रहस्य और चमत्कार

By अंजली रावत
देश

Delhi Metro Viral Video: देर रात Delhi Metro की महिला कोच में हुआ कुछ ऐसा कि आपको भी आएगा गुस्सा, देखें Viral Video हुआ

By रुचि झा
लोंगेवाला युद्ध
देश

लोंगेवाला युद्ध संग्रहालय: रेगिस्तान में वीरता की अमर गाथा

By अंजली रावत
देश

भारतीय जनसंख्या संकट नहीं, अवसर है: जाने पीएफआई की रिपोर्ट,जनसंख्या को लेकर नई सोच

By कनक जोशी
Dastak Logo Small
Facebook Twitter Google-plus Wordpress Wordpress

About US

दस्तक इंडिया एक डेडिकेटेड इंडिपेंडेंट खबर वेबसाइट है जहाँ हमलोग ताजा खबरें देश, विदेश ओर बिज़नेस, एंटरटेनमेंट ट्रेवल, रिलिजन, जीवन शैली, क्राइम, राजनीती, इत्यादि आप तक पहुंचाते हैं।

हम लोग एक टीम है पत्रकारिता से जुड़े हुए जिनका मक़सद है लोगों तक सही खबर पहुंचना बिना किसी डर , बिना किसी के फेवर किये हुए।

© Dastak India News Website. All Rights Reserved.

 

Contact Us

Disclaimer 

Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Email Address*

I accept the terms and conditions

Zero spam, Unsubscribe at any buzzstream.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?