Priyangu Pandey: बुधवार को बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के भाटपारा क्षेत्र में 12 घंटे के बंगाल बंद के दौरान भाजपा नेता प्रियांगु पांडेय पर हमला हुआ। इस हमले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। भाजपा नेता ने आरोप लगाया है, कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी पर हमला किया और गोलीबारी की। इससे दो लोग घायल हो गए और उनमें से एक की हालत गंभीर है। प्रियंगू पांडेय का कहना है कि वह भाजपा नेता अर्जुन सिंह के आवास की ओर जा रहे थे।
टीएमसी और पुलिस की एक साजिश?
जैसे ही उनकी गाड़ी कुछ दूरी पर पहुंची, भाटपारा नगरपालिका द्वारा रोड ब्लॉक करने के लिए एक जेटिंग मशीन लगाई गई थी। उन्होंने कहा कि जैसे ही उनकी गाड़ी रुकी, लगभग 50-60 लोगों ने उनकी गाड़ी पर हमला किया। उनकी गाड़ी पर 7-8 बम फेंके गए और फिर 6-7 राउंड फायरिंग की गई। पांडेय ने आरोप लगाया कि यह घटना टीएमसी और पुलिस की एक साजिश है और उनकी हत्या की योजना बनाई गई थी। उन्होंने कहा, कि मेरी सुरक्षा हटा दी गई और फिर यह घटना घटी।”
भाजपा नेता सुवेंदु-
भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, कि टीएमसी के गुंडों ने भाजपा नेता प्रियांगु पांडेय की गाड़ी पर गोलीबारी की। उन्होंने कहा, “गाड़ी के चालक को गोली लगी है। इससे यह पता चलता है कि ममता बनर्जी और टीएमसी भाजपा को सड़क से हटाने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस और टीएमसी के गुंडों का यह विषैला मेल भाजपा को नहीं डरा सकता।”
ये भी पढ़ें- Himachal में महिला कांग्रेस ने क्यों किया अपनी ही सरकार के खिलाफ प्रदर्शन? यहां जानें पूरा मामला
चालक को गोली-
सुवेंदु अधिकारी ने यह भी कहा कि उनके चालक को गोली लगी है और अन्य सात लोगों में से दो गंभीर रूप से घायल हैं। इसी बीच, पश्चिम बंगाल पुलिस ने भाटपारा में प्रियांगु पांडेय पर हमले के स्थल के पास से खाली बम के खोल भी बरामद किए हैं। 12 घंटे के बंद के दौरान, पश्चिम बंगाल पुलिस ने कोलकाता के बटा चौक पर प्रदर्शनकारी भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। इससे पहले, तृणमूल कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के 12 घंटे के बंगाल बंद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा पर बंगाल में अराजकता फैलाने का आरोप लगाया है।
ये भी पढ़ें- कोलकाता में विरोध प्रदर्शन के बीच क्यों बढ़ी हिंसा? क्या इसके पीछे है किसी राजनीतिक पार्टी का हाथ..
