Akhilesh Yadav: इस समय विधानसभा चुनाव के चलते राजनीति का माहौल गर्माया हुआ है। इसी बीच सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पार्टी पर हमला बोला है। नोटबंदी के दौरान कानपुर की देहात में बैंक में पैदा हुए बालक खजांची का जन्मदिन बनाने के बाद अखिलेश ने मीडिया से कहा, कि भाजपा और बैंक को खजांची की पढ़ाई का ख्याल रखना चाहिए था। अखिलेश यादव ने कहा, कि एनकाउंटर वाली सरकार का काउंडाउन शुरू हो गया है। अब इतने दिन नहीं रहेगी, जितने दिन रह चुकी है। जिन्होंने अपने ऊपर से मुक़दमे हटाए हैं।
योग्यता की जांच (Akhilesh Yadav)-
उतने ही दूसरों पर झूठे मुकदमे लगाए हैं, जो जितना बड़ा संत होता है, वह उतना कम बोलता है। अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला करते हुए कहा, कि उनकी योग्यता की जांच होनी करनी होगी। कोई व्यक्ति वचन से नहीं काम से बड़ा होता है। यह लोग सब उल्टा कर रहे हैं, जिनका काम सरकार चलाना है, वह बुलडोजर चला रहे हैं। विकास की जगह पर विनाश का काम हो रहा है।
जंगल राज-
ऐसा पहली बार हुआ है, जब बुलडोज़र की कार्यवाही पर सुप्रीम कोर्ट ने 25 लाख का जुर्माना लगाया है। सरकार अहंकार में संविधान भी भूल चुकी है। पूरी तरह से जंगल राज चल रहा है। इसके अलावा उन्होंने कहा, कि कोई व्यक्ति वस्त्र से योगी नही होता है, जो जितना बड़ा ज्ञानी होता है, वह उतना ही चुप रहता है। इसलिए हमारे यहां मौनी और मुनी की परंपरा रही है।
ये भी पढ़ें- समोसा मामले पर आया सीएम सुक्खू का बयान, बीजेपी पर निशाना साधते हुए कही ये बड़ी बात
कलयुग में सब उल्टा-
लेकिन कलयुग में सब उल्टा चल रहा है। मृदु भाषी आजकल वाचाल हो गए हैं, कटुवाची बन गए हैं। परोपकारी लोग अत्याचार करने के काम में लगे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि अखिलेश ने बिना सीएम योगी का नाम लिए कहा, कि जिनका काम सरकार चलाना है, उनका ध्यान बुलडोजर चलाने पर है। यह लोग अधिकारियों के दम पर चुनाव जीतना चाहते हैं, लेकिन जनता ही उनके खिलाफ है।
ये भी पढ़ें- पुलिस कर्मियों के समोसा खाने से क्यों हुआ हिमाचल में बवाल? CID ने जांच कर थमाया नोटिस, जानें पूरा मामला