Eknath Shinde: कुछ ही समय में महाराष्ट्र चुनाव के नतीजे सामने आ जाएंगे, लेकिन महाराष्ट्र में इस समय महायुति को रुझानों में पूरी बहुमत मिलती हुई नजर आ रही है। इस सब के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। शिंदे ने कहा है, कि हम महाराष्ट्र की जनता को इस बढ़त के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं। शिंदे ने कहा, कि हम महायुति के सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत धन्यवाद देते हैं। यही वजह है, कि महायुति रुझानों में इतने मार्जिन से आगे हैं।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे-
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का कहना है, कि आज मैं महाराष्ट्र के तमाम मतदाताओं को धन्यवाद करता हूं, क्योंकि यह जीत ऐतिहासिक है। मैंने कहा था, कि महायुति को भारी बहुमत मिलने वाला है, मैं किसानों, अपनी लाडली बहनों और अन्य वर्ग को धन्यवाद करता हूं। महायुति ने जो काम किया है, जनता ने उसे पर वोट दिया है। इसलिए महायुति को इतनी बड़ी जीत मिली है। इस दौरान एकनाथ शिंदे ने थाने में पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाया।
श्रीकांत शिंदे ने कहा-
ऑफिशियल चुनाव आयोग के रुझानों के मुताबिक, महायुति गठबंधन एक बार फिर से राज्य में सरकार बनाने जा रही है। एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे ने कहा, कि मैं जनता का धन्यवाद देता हूं, यह उनकी जीत है। यह महायुति की महा विजय है। एक तरफ से लोगों ने सिर्फ गालियां और आलोचना सुनी, जबकि हमने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में विकास को आगे बढ़ाया।
ये भी पढ़ें- सरकार बनने से पहले ही शुरु हुई सीएम फेस के लिए होड़, इस गठबंधन के नेता ने लगवा दिए पोस्टर
शिवसेना नेता नरेश महास्के-
हमने विकास की बात की और उसे जमीन पर उतारा है। शिवसेना नेता नरेश महास्के ने भी अपना समर्थन व्यक्त करते हुए, कहा कि जनता ने महायुति में अपना विश्वास दिखाया। उन्होंने उद्धव ठाकरे की शिवसेना को खारिज कर दिया है और एकनाथ शिंदे को नेतृत्व के लिए चुना है। क्योंकि बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना सुरक्षित हाथों में है। महास्के के का कहना है, कि लोगों ने संजय राउत को अपने वोटों से करारा तमाचा मारा है। शिवसेना कार्यकर्ता के तौर पर मेरा मानना है, कि एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनना चाहिए।
ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र चुनाव के नतीजों से पहले लगा MVA को झटका, पुराने समर्थक ने किया ये बड़ा ऐलान