Viral News: इस समय दिल्ली में प्रदूषण के चलते लोग काफी परेशान हैं और भारत के मेट्रो शहर में बढ़ते प्रदूषण की वजह से होटल इंडस्ट्री एक नया लग्जरी अनुभव बनाने में जुटी हुई है। दिल्ली से लेकर बेंगलुरु तक बहुत से फाइव स्टार होटल ने अब साफ हवा को अपनी निजी सुविधाओं का हिस्सा बना लिया है। यह ट्रेंड अब सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बना हुआ है और यूजर्स इस पर जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं। हाल ही में एक्स पर एक शख्स में ओबेरॉय होटल की तस्वीर शेयर की, जिसमें होटल के अंदर की एयर क्वालिटी के बारे में बताया गया था।
प्रदूषित हवा से राहत (Viral News)-
इस तस्वीर में साफ हवा को एक महत्वपूर्ण सुविधा के रूप में दिखाया गया था, जो होटल के मेहमानों को प्रदूषित हवा से राहत देने का दावा कर रहा है। एक और होटल की फोटो इसके बाद सोशल मीडिया पर सामने आई, जिसमें दिल्ली में इतने प्रदूषण के बाद भी होटल के अंदर की एयर क्वालिटी को लेकर जानकारी दी गई थी। सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर यूजर्स अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। कुछ लोग इसे सकारात्मक कदम बता रहे हैं। यह उन लोगों के लिए राहत हो सकती है, जो प्रदूषण से परेशानी हैं।
Selling clean air as a service is a pan-India hotel phenomenon https://t.co/MlDkXStA5Q pic.twitter.com/IJE283MBUe
— Deedy (@deedydas) December 5, 2024
मार्केटिंग स्ट्रेटजी (Viral News)-
वहीं कुछ लोगों ने इसे सिर्फ मार्केटिंग स्ट्रेटजी बताया और सवाल उठाया, कि जब बाहर की हवा इतनी खराब है, तो क्या यह हवा वाकई में प्राकृतिक अनुभव हो सकता है। पोस्ट करते हुए एक यूज़र ने कहा, कि साफ हवा भी होटल सर्विस के रूप में बेच रहे हैं। अब तक ढाई लाख से भी ज्यादा इस पोस्ट पर व्यूज आ चुके हैं और कई कमेंट्स आ चुके हैं। एक यूज़र ने कहा, कि पानी तो हम साफ करके सालों से पी ही रहे थे।
ये भी पढ़ें- बंग्लादेश अब अडानी की कंपनी से खरीदेगा सिर्फ आधी बिजली, जानें क्यों लिया ये बड़ा फैसला
हवा के लिए भी पैसे-
अब हवा के लिए भी पैसे देने होंगे। सच में सब कुछ महंगा होने वाला है। एक अन्य यूज़र ने कहा, कि यह दिलचस्प है, हालांकि यह एक नई और अनोखी पहल हो सकती है। लेकिन असल में हमें प्रदूषण की जड़ों पर काम करने की जरूरत है। इस नई सेवा ने फाइव स्टार होटल के अनुभव में एक दिलचस्प बदलाव लाया है और यह देखना दिलचस्प होगा की आने वाले समय में अनेय होटल अपनी सुविधा लिस्ट में इसे शामिल करते हैं या फिर नहीं।
ये भी पढ़ें- Naukri.com की पैरंट कंपनी इन्फो एज ने Housing.Com के सीईओ राहुल यादव के खिलाफ दर्ज कराई FIR, जानें मामला
