Viral News: सोशल मीडिया पर एक मामला चर्चा में बना हुआ है, जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल बात यह है, कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में किसानों ने एक नया तरीका अपनाया है। इस जिले में किसान इन दिनों भालू बनकर घूम रहे हैं। इसके पीछे की वजह वहां फैल रहा बंदरों का आतंक है। ऐसा कहा जा रहा है, कि अपनी फसल को बंदरों से बचाने के लिए किसान भालू बने हुए हैं। वह ऐसा करने पर मजबूर हो चुके हैं और अब फसल बचाने की उनकी इस तकनीक पर जहां सोशल मीडिया पर तारीफ हो रही है। वहीं कुछ लोग खूब मजे भी ले रहे हैं, कि अगर गलती से किसी इंसान ने देख लिया, तो वह भी डर जाएगा।
भालू की तरह दिखने वाली ड्रेस-
एक शख्स की भालू की तरह दिखने वाली ड्रेस पहने हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वह भी सिर्फ इसलिए, जिससे कि वह बंदर को फसल खराब करने से रोक सकें। वहां पर मंडराती बंदरों की टोली उनकी फसल को बर्बाद कर रही है। लखीमपुर खीरी जिले में किसान बंदरों के आतंक से परेशान हो चुके हैं।
किसान करते हैं कड़ी मेहनत-
ऐसे में बचाव के लिए उन्होंने अनोखा तरीका अपनाया है। जिसकी इतने दिनों से खूब चर्चा हो रही है। यह तो हम सभी जानते हैं, की फसलों की बुवाई से लेकर कटाई तक किसान बहुत मेहनत करते हैं। महीनों तक कड़ी मेहनत, समय और श्रम लगाने के बाद किसानों के नसीब में यह फसल आती है।
ये भी पढ़ें- दिल्ली में AAP के ना जीतने पर होगा जनता को नुकसान? अरविंद केजरीवाल ने कहा, अगर पार्टी नहीं..
बंदरों की टोली-
ऐसे में बंदरों की टोली किसानों की मेहनत को बर्बाद कर देने के लिए हमेशा घात लगाए बैठी है। जहां कुछ लोग भालू बनकर अपनी फसलों को बंदरों से बचाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग इस स्थिति से बचने के लिए खेतों में बिजुका का इस्तेमाल करते हैं। जिससे बंदरों से फसलों को बचाया जा सके।
ये भी पढ़ें- खान सर को पुलिस ने क्यों लिया हिरासत में? क्या है छात्रों की मांग? जिसे पूरा करने से इनकार…