Lalu Yadav: महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनाव में इंडिया गठबंधन को करारी हार मिली है। इसके साथ ही सहयोगी दलों ने नेतृत्व पर सवाल उठाने भी शुरू कर दिए हैं। ममता बनर्जी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था, कि अगर उन्हें इंडिया गठबंधन का नेतृत्व करने का मौका दिया जाए, तो वह उसे सफलतापूर्ण साबित करके दिखाएंगी। इसमें अब बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी के प्रमुख लालू यादव ने भी कह दिया है, कि वह ममता बनर्जी के हाथों में इंडिया गठबंधन का नेतृत्व सौंप देने की बात कह रहे हैं। इसके अलावा लालू यादव ने नीतीश कुमार को लेकर भी विवादित बयान दिया।
नीतीश कुमार पर विवादित बयान-
मंगलवार को लालू यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, कि इंडिया गठबंधन का नेतृत्व ममता बनर्जी को करना चाहिए। जब उनसे यह पूछा गया, कि कांग्रेस को इस पर एतराज नहीं होगा, तो लालू यादव ने कहा, कि कांग्रेस की आपत्ति का कोई मतलब ही नहीं है। आरजेडी प्रमुख ने बिहार चुनाव को लेकर कहा, कि हम अगले साल यानी 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव में बिहार के अंदर सरकार बनाने जा रहे हैं। दरअसल बात यह है, कि नीतीश कुमार महिलाओं से संवाद करने के लिए यात्रा पर जा रहे हैं। उनके इस कदम पर विपक्षी पार्टियां अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रही है। वहीं लालू प्रसाद यादव ने कहा, कि नीतीश कुमार आंखें सेकने जा रहे हैं।
इंडिया गठबंधन का नेतृत्व-
इसके अलावा लालू यादव के बेटे तेजस्वी ने इस यात्रा पर सवाल उठाए, तेजस्वी यादव ने इसे फ़िज़ूलखर्ची बताया है, इसके अलावा शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, कि राहुल गांधी के नेतृत्व पर कोई सवाल नहीं उठा रहा है। वह हम सबके नेता हैं। अगर हमारे कुछ सहयोगी, चाहे वह टीएमसी हो, लालू जी हो या फिर अखिलेश जी हों इंडिया गठबंधन के बारे में उनकी राय अलग है। हम सब ने मिलकर इंडिया गठबंधन बनाया हैं और अगर कोई कुछ नया कहना चाहता है और भारत गठबंधन को मजबूत करना चाहता है, तो इस पर विचार करना चाहिए। कांग्रेस को चर्चा में शामिल होकर अपनी बात रखनी चाहिए।
ये भी पढ़ें- बांग्लादेश ने किया भारत के इन राज्यों पर दावा, तो ममता बनर्जी ने दिया करारा जवाब, कहा क्या हम लॉलीपॉप..
गठबंधन की कमान-
उसके अलावा आपकी जानकारी के लिए बता दें, की हाल ही में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने इंडिया ब्लॉक के नेतृत्व को लेकर कहा की वह तैयार है। इंडिया ब्लॉक के मौजूदा प्रदर्शन और कामकाज को लेकर उन्होंने संकेत दिया, कि अगर उन्हें मौका मिला तो वह गठबंधन की कमान संभाल लेंगी। टीएमसी सुप्रीमो ने कहा, कि वह बंगाल की मुख्यमंत्री के रूप में अपनी भूमिका जारी रखते हुए इस मोर्चे की दोहरी जिम्मेदारी संभाल सकती हैं। इंडिया गठबंधन विपक्षी दलों का एक नया राजनीतिक गठबंधन है। जिसे भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए के खिलाफ संयुक्त रूप से चुनाव लड़ने के लिए बनाया गया।
ये भी पढ़ें- भालू बनकर घूमने पर क्यों मजबूर हुए यहां के लोग? यहां जानें