Ayodhya Ram Mandir: हाल ही में अयोध्या के राम मंदिर परिसर में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जो स्मार्ट ग्लास के ज़रिए मंदिर परिषद की तस्वीरें खींच रहा था। आरोपी की पहचान गुजरात के बड़ोदरा के व्यापारी के रूप में की गई है। जिसका नाम जानी जयकुमार है, इस व्यक्ति ने सभी जन्मभूमि मार्ग पर चेकप्वाइंट को पार कर लिया और मंदिर परिसर के सिंह द्वारा तक पहुंच गया। जिसके बाद एक सुरक्षा कर्मी ने स्मार्ट ग्लास का इस्तेमाल करके उसे तस्वीरें खींचते हुए देख लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस स्मार्ट ग्लास की कीमत 50,000 बताई जा रही है। पुलिस ने अभी तक यह जानकारी नहीं दी है, कि आरोपी ने मंदिर के अंदर की तस्वीरें खींचने के लिए कौन-सा स्मार्ट ग्लास का इस्तेमाल किया था।
Ayodhya Ram Mandir में स्मार्टग्लास क्यों है बैन?
हालांकि के द्वारा बताई गई कीमत के मुताबिक, हो सकता है कि आरोपी ने मेटा स्मार्ट ग्लास पहना हुआ था।दरअसल बात यह है, कि पिछले साल मई के महीने में सुरक्षा कारणों की वजह से राम मंदिर के अंदर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी को बंद कर दिया गया था। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र और अयोध्या प्रशासन ने यह फैसला सुनाया था। इसके साथ ही मंदिर परिषद में मोबाइल फोन पर भी पूरी तरह से बैन लगाने की घोषणा की गई थी। इसका उद्देश्य संवेदनशील जानकारी को रिकॉर्ड करने या फिर प्रसारित करने के संभावित दुरुपयोग के जोखिम को कम करना है।
चश्मे के कैमरे की कीमत (Ayodhya Ram Mandir)-
एसपी बलरामचारी दुबे का कहना है, कि वह फिलहाल वह व्यक्ति जो मंदिर परिसर की स्मार्ट ग्लास के जरिए तस्वीरें ले रहा था। फिलहाल वह हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है। चश्मे के कैमरे की कीमत 50,000 बताई गई है। इसके साथ ही उस व्यक्ति को पकड़ने वाले स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स के जवान को पुरस्कृत भी किया जाएगा। संयोग से हाल ही में न्यू ऑरलियन्स में बॉर्बन स्ट्रीट पर नए साल के दिन एक त्रासदी हुई थी। जिसके पीछे के हमलावर ने हमले को रिकॉर्ड करने और उसकी योजना बनाने के लिए मेटा स्मार्ट ग्लास का इस्तेमाल किया था।
स्मार्टग्लास के ज़रिए त्रासदी-
एसबीआई न्यू ऑरलियंस के विशेष एजेंट इंचार्ज ने खुलासा किया है, कि हमलावर 30 अक्टूबर से एक किराए के घर में रह रहा था। जहां पर उसने फ्रेंच क्वार्टर से बाइक चलाते हुए वीडियो बनाया। हालांकि हमले के दौरान उसने मेटा स्मार्ट ग्लास पहना हुआ था। लेकिन उस समय वह सक्रिय नहीं थे। बाद में उसकी मौत के बाद उसके शरीर से मेटा स्मार्ट ग्लास बरामद किया गया था। कुछ समय से भारत में स्मार्ट ग्लास काफी लोकप्रिय होता जा रहा है, जो की ऑडियो स्ट्रीमिंग, हैंड फ्री कॉलिंग और ऑगमेंटेड रियलिटी अनुभव जैसी सुविधाएं देता है।
भारतीय बाजार में उपलब्ध स्मार्ट ग्लास-
आज हम आपको भारतीय बाजार में उपलब्ध कुछ स्मार्ट ग्लास के बारे में बताने वाले हैं। सबसे पहले बात करते हैं नॉइज़ i1 स्मार्ट ग्लास, इस चश्मे में गाइड ऑडियो, 9 घंटे तक का प्ले टाइम और मल्टी फंक्शन टच कंट्रोल होता है। इन्हें महिलाओं और पुरुष दोनों के लिए ही डिजाइन किया गया है। इसके अलावा प्रीमियम आईवीआर और ऑडियो का संयोजन करने वाले रोजमर्रा के स्मार्ट ग्लास। हैंड फ्री कॉल, ब्लू कट, प्रिस्क्रिप्शन लैंस, वॉइस असिस्टेंट इंटीग्रेशन के साथ स्वैपेबल फ्रेम प्रदान करते हैं।
ये भी पढ़ें- HMPV Virus चीन में हो रहा आउट ऑफ कंट्रोल, लग सकता है लॉकडाउन, क्या भारत अगले पैंडेमिक के लिए है तैयार?
रेज़र अंजू स्मार्ट ग्लास-
एक हेड-अप, AR डिस्प्ले जो विशेष रूप से आपके आईओएस और एंड्रॉयड डिवाइस के साथ संयोजित करने के लिए बनाया गया है। जिसे वर्कफ्लो को अनुकूलित करने और वास्तविक समय पर अपडेट प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। रेज़र अंजू स्मार्ट ग्लास, यह ग्लासेस ब्लू लाइट फिल्टरिंग और पोलराइज़्ड लैंस, कम विलंबित ऑडियो बिल्ट इन माइस, ओपन ईयर स्पीकर, टच और वॉइस असिस्टेंट के साथ आते हैं। इसके साथ ही रे-बैन स्मार्ट ग्लास को भारत में ऑफिशियल तौर पर लॉन्च नहीं किया गया है। लेकिन यह ग्लास ड्यूल कैमरा ओपन एयर स्पीकर और टच कंट्रोल जैसी सुविधाएं देते हैं। अगर यह अंतरराष्ट्रीय चैनलों के जरिए उपलब्ध है, तो उन्हें खरीदा जा सकता है।
ये भी पढ़ें- HMPV Virus: भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं HMPV के मामले, इन राज्यों में इतने केस आए सामने