Cheating With Girls: ऐसा कहा जाता है की शादी में ईमानदारी बहुत जरूरी होती है, जिसके बिना रिश्ता जल्दी टूट जाता है। हालांकि बहुत से लोग ऐसे होते हैं, जो इसकी पवित्रता को नहीं मानते और अपने जीवन के अन्य पहलुओं को अपने रिश्तों से ज्यादा प्राथमिकता देने लगते हैं। चीन से एक ऐसी ही अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जो इसके लिए एक सही उदाहरण है। साउथ चीन के मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, एक व्यक्ति ने एक साथ पांच महिलाओं के साथ संबंध बनाए। हैरानी की बात यह है, कि इसमें से किसी भी महिला को इसके बारे में पता नहीं था।
एक ही हाउसिंग कॉम्पलेक्स (Cheating With Girls)-
जबकि वह 4 साल से एक ही हाउसिंग कॉम्पलेक्स में रह रही थीं। उस व्यक्ति के पिता निर्माण क्षेत्र में काम करते थे और उसकी मां स्नान घर में काम करती है। उसकी गरीबी ने उसे शिक्षा छोड़ने के लिए मजबूर किया। जिलिन प्रांत का रहने वाला यह व्यक्ति धन का दिखावा करता था। उसने कथित तौर पर एक महिला को बहुत सारे उपहार दिए, उसके साथ संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई और बाद में उसकी शादी हो गई। हालांकि उसकी असली आर्थिक स्थिति का पता चलने पर उसे घर से उसकी पत्नी ने निकाल दिया।
इसी नीति का इस्तेमाल-
महज़ एक हफ्ते बाद उस व्यक्ति ने कथित तौर पर फिर इस नीति का इस्तेमाल करते हुए, एक और महिला को निशाना बनाया। उसने कथित तौर पर घर की मरम्मत के नाम पर उससे 16.5 लाख रुपए उधार लिए। इसके अलावा उसने अपनी गर्भवती प्रेमिका को इस इमारत में किराए पर एक मकान में रखा। जहां उसकी पत्नी रहती थी, इस व्यक्ति ने पैसे का इस्तेमाल इस परिसर में रहने वाली दो विश्वविद्यालय की छात्राओं और एक नर्स समेत अन्य महिलाओं को फंसाने के लिए किया।
ये भी पढ़ें- HMPV Virus को लेकर बढ़ रही चिंता, चीन से आ रहीं डराने वाली तस्वीरें
सभी से ऐठे पैसे-
उसने क्रमश: 1.7 लाख रुपए, 1.8 लाख रुपये और 94,000 रुपए ऐंठे। जब महिलाओं में से एक ने अपने पैसे वापस मांगे, तो उसने उसे एक बैग में छुपाए गए नकली नोट दिए। इस व्यक्ति की चाल तब सामने आई, जब महिलाओं में से एक ने उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की। इसके अलावा जब उसकी पत्नी और दूसरी प्रेमिका अपने बच्चों को घुमाने ले जा रही थी, तो उन्हें पता चला, कि उनके पति एक ही है। जिसके बाद कोर्ट ने व्यक्ति को सभी के पैसे वापस देने और 14 लख रुपए का जुर्माना लगाया। इसके साथ ही उसे साढ़े नौ साल की जेल की सजा भी सुनाई गई है।
ये भी पढ़ें- इस व्यक्ति ने कुछ ना करके सालभर में कमाए 69 लाख रुपए, यहां जानें कैसे
