Black Hole J0410−0139: खगोलविदों ने एक ऐसी खोज की है, जो ब्रह्मांड के इतिहास को समझने में मील का पत्थर साबित हो सकती है। वैज्ञानिकों ने अब तक का सबसे पुराना ब्लेज़र खोजा है, जिसे J0410−0139 नाम दिया गया है। यह विशालकाय ब्लैक होल पृथ्वी से 12.9 बिलियन प्रकाश वर्ष दूर स्थित है।
क्या होता है ब्लेज़र?(Black Hole J0410−0139)
ब्लेज़र एक दुर्लभ और शक्तिशाली खगोलीय वस्तु होती है। यह एक ऐसी आकाशगंगा है जिसके केंद्र में एक विशालकाय ब्लैक होल होता है, जो अत्यधिक ऊर्जा का जेट उत्सर्जित करता है। इन जेट्स की दिशा सीधे पृथ्वी की ओर होती है, जिससे ये ब्रह्मांड की सबसे चमकीली वस्तुओं में से एक बन जाते हैं।

J0410−0139 की विशेषताएं(Black Hole J0410−0139)-
यह कोई साधारण ब्लैक होल नहीं है। यह हमारे सूर्य से लगभग 700 मिलियन गुना अधिक विशाल है। इससे निकलने वाली ऊर्जा का बीम लगभग 13 बिलियन साल पहले अपनी यात्रा शुरू कर चुका था, जो बिग बैंग के महज 800 मिलियन साल बाद की बात है।
वैज्ञानिकों की टीम ने कैसे की खोज(Black Hole J0410−0139)-
नेशनल रेडियो एस्ट्रोनॉमी ऑब्जर्वेटरी के खगोलविद इमैनुएल मोमजियन के अनुसार, “J0410−0139 के जेट का पृथ्वी की दिशा में होना, खगोलविदों को इस ब्रह्मांडीय पावरहाउस के दिल में झांकने का मौका देता है।” इस खोज में कई शक्तिशाली दूरबीनों का योगदान रहा, जिनमें ALMA, मैगलन टेलीस्कोप, VLT और नासा का चंद्र एक्स-रे ऑब्जर्वेटरी शामिल हैं।

खोज का महत्व-
मैक्स प्लांक इंस्टीट्यूट फॉर एस्ट्रोनॉमी के डॉ. एडुआर्डो बनाडोस ने इस खोज की तुलना एक कॉस्मिक लॉटरी जीतने से की। उनका मानना है, कि एक ऐसा ब्लेज़र मिलने का मतलब है, कि उस समय ऐसे कई क्वासर मौजूद थे, जिनके जेट पृथ्वी की ओर नहीं थे।
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान के स्वदेशी सैटेलाइट का क्यों बना सोशल मीडिया पर मज़ाक? लोगों ने कहा पानी की..
भविष्य की संभावनाएं-
सिल्विया बेलाडिट्टा के मुताबिक, ” वह जहां एक है, वहां सौ और खोजे जाने का इंतज़ार कर रहे हैं।” यह खोज न केवल ब्लैक होल के अध्ययन में एक मील का पत्थर है, बल्कि भविष्य की खोजों का द्वार भी खोलती है। वैज्ञानिकों का मानना है, कि दूर स्थित ब्लेज़र्स का निरंतर अध्ययन ब्लैक होल के निर्माण और शुरुआती ब्रह्मांड को आकार देने में, उनकी भूमिका के बारे में और जानकारी प्रदान करेगा।
ये भी पढ़ें- लॉस एंजिल्स के जंगल में लगी आग को बुझाने के लिए क्यों नहीं कर सकते समुद्र के पानी का इस्तेमाल? यहां जानें कारण