Polar Vortex America: इन दिनों भीषण ठंड की चपेट में अमेरिका आया हुआ है। नेशनल वेदर सर्विस के अनुसार, देश के उत्तरी इलाकों में तापमान माइनस 31 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। यह पिछले 40 सालों में सबसे ठंडा दिन साबित हो सकता है। मौसम विभाग ने आगाह किया है, कि यह स्थिति जान के लिए खतरनाक हो सकती है।
पोलर वॉर्टेक्स क्या है?(Polar Vortex America)
पोलर वॉर्टेक्स एक प्राकृतिक घटना है, जो धरती के ध्रुवीय क्षेत्रों में बनने वाली कम दबाव वाली ठंडी हवाओं का सिस्टम है। जब यह कमजोर होता है या अपनी स्थिति से विचलित होता है, तो ध्रुवीय क्षेत्रों की बेहद ठंडी हवाएं निचले अक्षांशों की ओर बढ़ने लगती हैं। इसका असर उत्तरी अमेरिका, यूरोप और एशिया तक महसूस किया जाता है।
कितने इलाके हैं प्रभावित?(Polar Vortex America)
मौसम विशेषज्ञ जैक टेलर के मुताबिक, नॉर्दर्न प्लेंस और अपर मिडवेस्ट में तापमान माइनस 12 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे जा सकता है। सेंट्रल प्लेंस और मिडवेस्ट में यह लगभग माइनस 8 डिग्री सेल्सियस, जबकि दक्षिणी क्षेत्रों में करीब 30 डिग्री फारेनहाइट तक गिर सकता है। यह ठंड की लहर शनिवार को शुरू होकर सोमवार तक ईस्ट कोस्ट और साउथईस्ट तक पहुंच जाएगी।
स्वास्थ्य के लिए खतरा-
इस भीषण ठंड में हाइपोथर्मिया और फ्रॉस्टबाइट का खतरा बढ़ जाता है। नेशनल वेदर सर्विस ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें और गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करें।
बर्फबारी का अलर्ट-
वर्जीनिया से लेकर न्यू इंग्लैंड तक के राज्यों में भारी बर्फबारी की संभावना है। वाशिंगटन डी.सी., बाल्टीमोर, फिलाडेल्फिया, न्यूयॉर्क सिटी और बोस्टन में कई इंच बर्फ गिर सकती है। दक्षिणी राज्यों में भी सोमवार रात से टेक्सास के कुछ हिस्सों में बर्फबारी और बर्फीली हवाओं का दौर शुरू हो सकता है।
भारत पर असर-
पोलर वॉर्टेक्स का असर भारत में भी देखा जा सकता है। इससे पश्चिमी हिमालय में भारी बर्फबारी और उत्तरी भारत में ठंडक बढ़ सकती है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस तरह के मौसमी बदलाव से ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान में गिरावट और बर्फबारी की मात्रा में वृद्धि हो सकती है।
ये भी पढ़ें- वैज्ञानिकों को मिला 700 करोड़ सूरज जितना विशाल ब्लैक होल, बिग बैंग के बाद से कर रहा है धरती..
सावधानियां और सुरक्षा उपाय-
सावधानियां और सुरक्षा उपाय की बात की जाए, तो इसके लिए घर से बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहनें, शरीर को हाइड्रेटेड रखें, बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ध्यान रखें, आपातकालीन किट तैयार रखें, वाहनों में ईंधन पर्याप्त मात्रा में रखें।
इस तरह की भीषण ठंड से बचाव के लिए स्थानीय प्रशासन ने कई शेल्टर होम्स की व्यवस्था की है। लोगों से अपील की गई है, कि वे मौसम विभाग के अपडेट्स पर नजर रखें और सभी जरूरी सावधानियां बरतें।
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान के स्वदेशी सैटेलाइट का क्यों बना सोशल मीडिया पर मज़ाक? लोगों ने कहा पानी की..