Jaggery Adulteration: क्या आप जानते हैं, कि आपकी मनपसंद मिठे गुड़ में एक बड़ा खतरा छुपा हो सकता है। भारतीय रसोई की मीठी शान गुड़ अब मिलावटियों के निशाने पर है। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने एक चेतावनी दी है, जो हर उपभोक्ता को समझनी चाहिए। क्योंकि यह आपकी सेहत का सवाल है। इलिए आज हम आपको इस बारे में डिटेल में बताने वाले हैं-
मिलावट का असली सच(Jaggery Adulteration)-

व्यापारी अक्सर वॉशिंग पाउडर जैसे खतरनाक पदार्थों को गुड़ में मिलाकर इसका वजन और चमक बढ़ा देते हैं। यह मिलावट सिर्फ आर्थिक धोखाधड़ी नहीं, बल्कि एक गंभीर स्वास्थ्य जोखिम भी है। केमिकल्स से भरा वॉशिंग पाउडर आपके पेट पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। इसलिए आपको हमेशा गुड़ खाने के बात उसकी जांच कर लेनी चाहिए। आप इसे घर पर ही जांच सकते हैं, इसके लिए नीचे दी गई जानकारी को फॉलो करें।
घर बैठे करें जांच-
गुड़ की शुद्धता की जांच के लिए आप घर पर ही एक आसान टेस्ट कर सकते हैं। इसके लिए आपको चाहिए, एक साफ टेस्ट ट्यूब, 2 ग्राम गुड़, 1 मिली हाइड्रोक्लोरिक एसिड, दस्ताने और चश्मा। टेस्ट प्रक्रिया बहुत आसान है। सबसे पहले गुड़ को टेस्ट ट्यूब में रखें, फिर हाइड्रोक्लोरिक एसिड डालें और ध्यान से देखें, कि क्या बुलबुले बनते हैं। बुलबुले का मतलब है कि गुड़ में मिलावट है।

ये भी पढ़ें- आखिर मिलेनियल्स क्यों कर रहे हैं शादी से इनकार? यहां जानें कारण
सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण सुझाव-
अपनी सुरक्षा के लिए कुछ मूलभूत सावधानियां बरतें। हमेशा विश्वसनीय दुकानों से गुड़ खरीदें और FSSAI सर्टिफिकेट की जांच करें। असामान्य रंग या चमक वाली गुड़ से दूर रहें। अगर कोई संदिग्ध गुड़ मिलता है, तो तुरंत सबको सूचित करें और अधिकारियों को रिपोर्ट करें। हमारा कर्तव्य है, अपने समुदाय को सुरक्षित रखना। छोटी सी सावधानी बड़े स्वास्थ्य जोखिम से बचा सकती है।
ये भी पढ़ें- क्यों पश्चिमी देश के लोग अपना रहे हैं भारत की प्रथा? जिसे भारतीय कर रहे हैं इग्नोर