Trump Trade Policy: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के साथ ही एक बड़ी घोषणा की है। फ्लोरिडा में हाउस रिपब्लिकन्स की एक बैठक में उन्होंने कहा, कि अमेरिका अब उन देशों पर कड़े टैरिफ लगाएगा, जो अमेरिका के हितों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इस सूची में चीन, भारत और ब्राजील जैसे प्रमुख देशों का नाम शामिल है।
नई व्यापार नीति का मकसद (Trump Trade Policy)-
ट्रम्प ने अपने संबोधन में कहा, “हमारे नागरिकों पर टैक्स लगाकर विदेशी देशों को फायदा पहुंचाने की बजाय, हमें विदेशी देशों पर टैरिफ और टैक्स लगाना चाहिए, जिससे हमारे नागरिकों को फायदा हो।” उनका मानना है कि इस नीति से अमेरिका बहुत जल्द फिर से एक समृद्ध राष्ट्र बन जाएगा।
भारत और ब्रिक्स देशों पर प्रभाव (Trump Trade Policy)-
विशेष रूप से भारत के लिए यह खबर चिंता का विषय है, क्योंकि ट्रम्प ने ब्रिक्स समूह (ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन, और दक्षिण अफ़्रीका के देशों का एक समूह) पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की बात कही है। भारत इस समूह का एक महत्वपूर्ण सदस्य है। यह कदम भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है।
मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर जोर(Trump Trade Policy)-
राष्ट्रपति ट्रम्प ने विदेशी कंपनियों को एक स्पष्ट संदेश दिया है। उन्होंने कहा, “अगर आप टैक्स या टैरिफ से बचना चाहते हैं, तो आपको अपना प्लांट अमेरिका में ही स्थापित करना होगा।” उनका मानना है कि इस नीति से अमेरिका में नए कारखानों की स्थापना रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच जाएगी।
रक्षा और रणनीतिक क्षेत्रों में बदलाव-
ट्रम्प प्रशासन स्टील, एल्युमीनियम, कॉपर और अन्य सैन्य जरूरत की सामग्रियों पर भी टैरिफ लगाने की योजना बना रहा है। राष्ट्रपति ने कहा, “एक समय था जब हम एक दिन में एक जहाज बनाते थे, और अब हम एक भी जहाज नहीं बना सकते। हमें नहीं पता कि हम क्या कर रहे हैं। सब कुछ दूसरे देशों में चला गया है।”
पर्यावरण और खनिज नीति-
ट्रम्प ने दुर्लभ खनिजों के उत्खनन पर भी बात की। उन्होंने कहा कि अमेरिका के पास दुनिया के सबसे अच्छे दुर्लभ खनिज हैं, लेकिन पर्यावरणविदों की वजह से उनका इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। वे इस क्षेत्र में भी बदलाव लाना चाहते हैं।
ये भी पढ़ें- सदियों तक हिंदू राजाओं के शासन के बाद भी इंडोनेशिया कैसे बना सबसे बड़ा मुस्लिम देश? यहां जानें
आर्थिक प्रभाव और चुनौतियां-
नई व्यापार नीति का मकसद अमेरिकी अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है। ट्रम्प का दावा है कि जैसे-जैसे दूसरे देशों पर टैरिफ बढ़ेगा, अमेरिकी कर्मचारियों और व्यवसायों पर टैक्स कम होगा। इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और फैक्टरियां वापस अमेरिका आएंगी।
ये भी पढ़ें- ट्रंप ने शुरु किया बड़ा अभियान, अवैध प्रवासियों को देश से बाहर निकालने के लिए..
फार्मास्युटिकल और सेमीकंडक्टर सेक्टर-
ट्रम्प प्रशासन फार्मास्युटिकल्स, सेमीकंडक्टर्स और स्टील जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अमेरिकी कंपनियों को विशेष समर्थन देने की योजना बना रहा है। इन क्षेत्रों में स्वदेशी उत्पादन को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाएगा।
