Congo Crisis: मध्य अफ्रीका के देश कांगो में हिंसा अपने चरम पर पहुंच गई है। विद्रोहियों ने राजधानी गोमा पर कब्जा कर लिया है, जिससे लाखों लोग फंस गए हैं। भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है।
कांगो में बिगड़ते हालात(Congo Crisis)-
पूर्वी कांगो में स्थिति दिन-प्रतिदिन भयावह होती जा रही है। एम23 विद्रोही समूह ने गोमा शहर पर कब्जा कर लिया है, जिससे वहां के नागरिकों के सामने दो ही विकल्प बचे हैं – या तो कमजोर और अव्यवस्थित राष्ट्रीय सेना के साथ शरण लें या फिर पड़ोसी देश रवांडा में शरण लें। हालांकि रवांडा पर एम23 विद्रोहियों की मदद करने का आरोप है।
Congo Crisis भारतीय दूतावास की चेतावनी-
किनशासा स्थित भारतीय दूतावास ने एक एडवाइजरी जारी कर कहा है, “हम पूर्वी डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में सुरक्षा स्थिति पर करीबी नजर रख रहे हैं। एम23 विद्रोहियों की बुकावू की ओर बढ़ने की खबरें मिली हैं, जो गोमा से लगभग 200 किलोमीटर दूर है। क्षेत्र में अस्थिरता की संभावना को देखते हुए, बुकावू में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं।”
महिलाओं और बच्चों पर सबसे ज्यादा असर-
विद्रोहियों के नियंत्रण के बाद से कांगो की सेना नागरिकों की रक्षा करने में असमर्थ रही है। स्थिति विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों के लिए गंभीर है। रिपोर्ट्स के अनुसार विद्रोही घरों में घुसकर महिलाओं और लड़कियों के साथ यौन हिंसा कर रहे हैं, जिससे कई लोग सुरक्षा के लिए पलायन कर रहे हैं।
एम23 विद्रोही समूह का इतिहास-
एम23 विद्रोही समूह का नाम 23 मार्च, 2009 के शांति समझौते के नाम पर रखा गया था। यह समूह तुत्सी नेतृत्व वाला विद्रोह है जो कांगो सरकार का विरोध करता है। 2022 में समूह ने फिर से विद्रोह शुरू कर दिया, यह आरोप लगाते हुए कि कांगो सरकार ने शांति समझौते का सम्मान नहीं किया।
ये भी पढ़ें- आठ महीने से स्पेस में अटकी सुनीता विलियम्स, क्या अंतरिक्ष यात्रियों को बचा पाएगा SpaceX?
रवांडा की भूमिका-
कांगो सरकार, संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों और पश्चिमी देशों ने रवांडा पर संघर्ष को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि रवांडा ने एम23 के संचालन का समर्थन करने के लिए सैनिक और भारी हथियार भेजे हैं।
ये भी पढ़ें- प्लेन क्रैश होने से लगी आग, शॉपिंग मॉल के नज़दीक…, जानें पूरा मामला