आज सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर लो विजिबिलिटी के कारण एक बडा सडक हादसा हो गया। एक कार और ट्रक की टक्कर के बाद दर्जनों गाडियां आपस में टकरा गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हैं।
ये घटना मथुरा के बालदेव थाना क्षेत्र की है। इस हादसे का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि कैसे एक के बाद एक गाडी आपस में टकराती जा रही हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को हादसे की जानकारी काफी पहले मिल गई थी। बावजूद इसके न तो मौके पर पुलिस पहुंची न ही एंबुलेंस। प्रशासन चाहता तो समय रहते माट टोल प्लाजा पर ही गाडियों को रुकवा इस हादसे को ओर बडा होने से बचा सकता था।
https://www.youtube.com/watch?v=Y3Fq0Byprd8